ताला में मिला बाघिन का शव
शहडोल/उमरिया।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला परिक्षेत्र अंतर्गत घोड़ा डेयन स्थित वन क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघिन का शव मिला है,प्राथमिक दृष्ट्या बाघिन का शव देखकर कयास लगाया जा रहा है कि बाघिन बीमार थी,जिन कारणों से मौत हुई है।करींब 11 वर्षीय मृत बाघिन का शव ताला परिक्षेत्र के आर एफ 325 में मिलना बताया जा रहा है।दोपहर करीब 12 बजे डॉ नितिन गुप्ता की अगुवाई में पीएम आदि की कार्यवाही कर जिम्मेदार उच्च अधिकारियों के समक्ष अंतिम संस्कार किया गया है।बाघिन की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।माना जा रहा है कि बीमारी या ज्यादा उम्र होने की वजह से उसकी मौत हुई होगी।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 11 वर्षीय मृत बाघिन के शरीर मे कोई चोट या जख्म होने की बात भी स्पष्ट नही हुई है।पार्क अधिकारियों की माने तो फोरेंसिक जांच और पीएम रिपोर्ट के बाद ही बाघिन की मौत के कारण साफ हो सकेंगे।



Subscribe to my channel
Comments are closed.