भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

माँ की पुन्य तिथि पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एड.प्रदीप सिंह ने दी छात्र छात्राओं को सौगात

502
Above News

शहडोल:- शहडोल जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं समाज सेवी एड.प्रदीप सिंह ने बेबाक शक्ति न्यूज से संवाद करते हुए बताया की आज मातृनवमी है अपनी मां के पुण्य तिथि के अवसर पर मैं शहडोल संभाग के हर वर्ग के छात्र छात्राओं को एक सौगात देने जा रहा हूं कि जो छात्र एवं छात्राएं PSC,UPSC, SSC का कोचिंग करना चाहते हैं उन्हें भोपाल में अच्छे कोचिंग सेंटर में कोचिंग करने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जो छात्र है उन्हें निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध होगी पर रहने की व्यवस्था छात्र को स्वयं करनी होगी किन्तु छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग सुविधा के साथ रहने खाने की व्यवस्था भी निःशुल्क कराईं जायेगी हमारा उद्देश्य है कि हमारे संभाग के होनहार छात्र और छात्राएं आगे बढ़े और हमारी मातृसंस्था कांग्रेस पार्टी आप का हर संभव मदद कर सकें इस दिशा में आज मैं अपने मां के पुण्य तिथि के अवसर पर यह सुविधा प्रारंभ कर रहा हूं इच्छुक छात्र छात्राएं 9713933313,9425182113 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper