भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

महात्मा गांधी जी के जयन्ती के उपलक्ष में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वस्छता ग्राही का किया गया मंचन

745
Above News

( प्रयागराज से संवाददाता- विवेक कुमार.7247659872)

प्रयागराज (उ.प्र) – 02 अक्टूबर 2022 महात्मा गांधी के जयंती के उपलक्ष में जिला गंगा समिति प्रयागराज, भारतीय वन्यजीव संस्थान नेहरू युवा केंद्र एवं समाजकी वानकी प्रभाग के संयुक्त तत्वाधान में नुक्कड़ नाट्य अभिनय संस्थान प्रयागराज के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक स्वच्छता ग्राही का मंचन किया गया।
इस नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने अपने अभिनय से गंगा में हो रहे प्रदूषण जैसे केमिकल युक्त मूर्ति, मछली मारने हेतु केमिकल बम, घाटों पर गंदगी का ढेर इत्यादि को बड़े रोचक और मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि एम एल सी के पी श्रीवास्तव जी और डी एफ ओ महावीर जी ने कलाकारों आभार व्यक्त किया और कहां की इस तरह के कार्यक्रम अब लगातार कराएं जायेंगे ताकि लोग जागरूक हो और गंगा में इस तरह का व्यवहार नही करें।
इस नुक्कड़ नाटक में प्रदीप कुमार, रोशनी मौर्य, मो करीम, अरविंद यादव, हेमलता साहू, इत्यादि थे।
इस नुक्कड़ नाटक का लेखन और निर्देशन कृष्ण कुमार मौर्य ने किया ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper