भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रयागराज संगम तट भूमि पर दाल भात खिलाने का किया गया आयोजन

1,201
Above News

(संवाददाता- विवेक कुमार,7247659872)

*प्रयागराज (उ.प्र)- *2 अक्टूबर 2022 रविवार को संगम तट की पतित पावनी भूमि पर स्थिति बडे हनुमानजी (बंधवा) प्रयागराज में श्री विश्वकर्मा भगवान का दाल भात खिलाने का आयोजन श्री सुनील केसरवानी कीडगंज के माध्यम से किया गया।**
एक लड़ाई भूख से जीतने के लिए मुहिम से जुड़े –
इस कार्यक्रम में सभी सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे तथा सब की देखरेख व सहयोग से दालभात प्रसाद का वितरण किया गया। जो कि प्रशंसनीय रहा। इस कार्य क्रम की हमेशा एक विशेषता रही है कि यहाँ पर उपस्थित सभी महिला पदाधिकारियों ने दालभात वितरण में पूरी निष्ठा व लगन से अपनी सहभागिता निभायी और निभाती आ रही हैं जो सराहनीय कदम है।
इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक::
श्री विश्वकर्मा जन कल्याण ट्रस्ट प्रयागराज उत्तर प्रदेश व समस्त पदाधिकारी संरक्षक/ संस्थापक श्री कृष्णानंद विश्वकर्मा सह पत्नी श्रीमती आशा विश्वकर्मा की देखरेख में कुशलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। आज के मुख्य अतिथि श्री अतुल सिंह जी रहे। आज का संचालन अध्यक्ष श्री राजकुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, प्रबंधक व महासचिव विद्याकांत विश्वकर्मा, संगठन मंत्री डॉक्टर संगम लाल विश्वकर्मा, वरिष्ठ सलाहकार डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा, व कोषाध्यक्ष सौरभ विश्वकर्मा आदि के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper