एएचपी राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, आदि पुरुष प्रतिबंधित हो सेंसर बोर्ड किया जाए भंग

शहडोल:-चलचित्रों में बार बार होते हिंदू देवी देवताओं के अपमान व वर्तमान में पुनः आदि पुरुष फिल्म में हिंदू देवी देवताओं के अपमान को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद्, राष्ट्रीय बजरंग दल संभाग शहडोल ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) को भंग करने हेतु कलेक्टर शहडोल, कलेक्टर अनुपपुर, कलेक्टर उमरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया है ओर मांग की है कि ऐसी फिल्मों का भारतीय बहुसंख्यक समुदाय द्वारा सदैव विरोध व बहिष्कार किया है किंतु इस प्रकार की फिल्मों का निर्माण प्रदर्शन लगातार जारी है आगामी 12 जनवरी 2023 को पुनः देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज के देवी देवताओं के स्वरूप को प्रदर्शित करने वाली फिल्म “आदि पुरुष” प्रदर्शित होने वाली है। इन फिल्मों के प्रदर्शन से स्पष्ट होता है कि भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड अपनी भूमिका नहीं निभा रहा है। अतः इस सेंसर बोर्ड को भंग कर दिया जाए। “आदि पुरुष” जैसी हिंदुओं की भावनाओं को अपमानित करने वाली फिल्मों के प्रदर्शन को प्रतिबंधित किया जाए। फिल्म एवं टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम देश के बहुसंख्यक समाज की भावनाओं मान्यताओं परंपराओं को अपमानित न कर सके अतः नये बोर्ड का गठन किया जाए जिसमें विचारों की अभिव्यक्ति के नाम हिंदू समाज संस्कृति का अपमान ना हो सके।

Subscribe to my channel
Comments are closed.