भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज :- उपायुक्त राजस्व ने लोगों की सुनवाई समस्याएं, कमिश्नर कार्यालय में आयेाजित हुई जन सुनवाई !

330
Above News



शहडोल 11 अक्टूबर 2022- आज कमिश्नर कार्यालय में साप्ताहिक जन सुनवाई कार्यक्रम में आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में उपायुक्त राजस्व श्रीमती मनीषा पाण्डेय ने शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रांे से आये लोगो की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में श्री लवकेश गुप्ता पिता लल्लू प्रसाद गुप्ता निवासी वार्ड नं. 5 तहसील ब्यौहारी ने आवेदन देकर उपायुक्त राजस्व को बताया कि माह जुलाई 2022 का बिजली बिल का भुगतान करने के बावजूद भी मेरा बिजली बिल माह जुलाई को जोडकर आ रहा है जिससे मुझे बाकी महीनों का बिजली बिल भुगतान करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि मै विद्युत विभाग ब्यौहारी जाकर लिखित एवं मौखिक रूप से जानकारी दी परन्तु यह कहा जाता है कि माह जुलाई का बिजली बिल भुगतान नही किया गया है। उन्होंने प्रकरण की जांच कर माह जुलाई का बिजली बिल कटौती किया जाए, जिस पर उपायुक्त राजस्व ने प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियो को दिए। जन सुनवाई में अनूपपुर जिले के तहसील पुष्पराजगढ के ग्राम गिरारी खुर्द निवासी श्रीमती माया सिंह ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम गिरारी खुर्द में पीने के पानी की समस्या से निजात के लिए मै कई बार आवेदन दे चुकी है परन्तु आज तक कोई व्यवस्था नही की गई है।उन्होंने बताया कि पीने के पानी के लिए 3-4 किलोमीटर जाना पडता है और ग्राम में लगभग 300 से अधिक रहवासी निवास करते है तथा उन्हांेंने पानी की व्यवस्था की मांग की। जिस पर उपायुक्त राजस्व श्रीमती मनीषा पाण्डेय ने प्रकरण की जांच कर शीघ्र ग्राम गिरारीखुर्द में पानी की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इसी प्रकार उपायुक्त राजस्व श्रीमती मनीषा पाण्डेय ने जनसुनवाई में आए अन्य आवेदनों पर भी सुनवाई की और निराकरण के निर्देश दिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper