ग्राम खन्नाथ में नशामुक्त अभियान का शिविर संपन्न,48 लीटर देसी कच्ची महुआ शराब जप्त
शहडोल । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिये अभियान चला कर सख्त कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सख्त लहजे में कहा है कि प्रदेश में नशा माफियाओं को नेस्तनाबूद कर दिया जायेगा। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को नशा माफियाओं के विरुद्ध बिलकुल भी रियायत नहीं बरतने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश में स्मेक, अफीम, गांजा, जहरीली शराब और अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध राज्य स्तर पर दिन-रात पुलिस-प्रशासन और नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा कार्यवाही की जा रही है। शहडोल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतिक के आदेशानुसार थाना खैरहा में दिनांक 11/10/ 22 को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह एवं पुलिस बल के द्वारा अवैध शराब करोबारीयो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जारही है जिसमें आरोपी (1) अज्जू बैगा निवासी ग्राम और झूला (2) मूर्ति बैगा निवासी ग्राम देवगांव (3)प्यारेलाल ,बैगा गेंद लाल कोल निवासी ग्राम अर्झुला (5)अमृतलाल कॉल निवासी ग्राम अर्झुला (6)कौशल्या बैगा निवासी ग्राम खन्नाथ (7)गणेश बैगा निवासी ग्राम खन्नाथ (8)शंकु कोल निवासी ग्राम सारंगपुर के अलग-अलग कब्जे से कुल 48 लीटर देसी कच्ची महुआ शराब जप्त की गई है। वहीं
दिनांक 11/10/22 को खैरहा थाना क्षेत्र ग्राम खन्नाथ में नशा मुक्त अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्र की विधायिका श्रीमती मनीषा सिंह की गरिमामय उपस्थिति एसडीओपी धनपुरी ,क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती शिल्पी पांडे ,भाजपा जिला महामंत्री दीपक शर्मा ,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी , जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ शर्मा , भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष रामा शंकर कुशवाहा, भाजपा खैरहा मंडल महामंत्री विपिन उपाध्याय एवं गणमान्य नागरिक तथा समस्त थाना बल ,ग्रामीण जनता, आजीविका मिशन की महिलाएं, के साथ संपन्न की की गई जिसमें करीब ढाई हजार महिला पुरुष बच्चे एकत्र हुए।


Subscribe to my channel
Comments are closed.