भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष ने पेश की मानवता की मिसाल

259
Above News

करंट की चपेट में दोनों हाथ गंवाने वाली बच्ची की की मदद …हर संभव मदद का दिया भरोसा
शहडोल – सेवा ही संगठन भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र को सार्थक करते नजर आए समाजसेवी एवं भाजपा जिलाअध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी की दरियादिली एवं निस्वार्थ भाव से सहायता करते हुए आपने कई बार देखा व सुना होगा, ऐसा ही एक नजारा आज फिर देखने को मिला जब भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी ने ग्राम जमुनिहा पोस्ट देवरा तहसील जयसिंहनगर जिला शहडोल में रहने वाले एक परिवार की बिटिया संतोषी खैरवार, पिता प्रेमलाल खैरवार उम्र 3 वर्ष, जिसने अपने घर की छत पर अचानक गिरी हाईटेंशन तार को अनजाने में दोनों हाथों से पकड़ लिया था जिसके कारण उसके दोनों हाथ करंट की चपेट में आने से पूरी तरह झुलस गए थे, और इलाज के दौरान डॉक्टरों द्वारा उसके दोनों हाथों को काटना पड़ा, ऐसी अबोध बच्ची को भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी ने अपने निज निवास पर उसकी सहयता की एवं रिलाइंस के लाइजनिंग ऑफिसर श्री विजित झा जी को बुलाकर रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा जो भी सहायता दी जा सकती हो देने का आश्वासन दिलाया तथा बच्ची की हर संभव मदद करने का भरोसा दिया आपको बता देंगे कोरोना काल में भी भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ लगकर असहाय एवं गरीबों हर संभव मदद की थी तो वही लगातार जिला अध्यक्ष एवं उनकी टीम द्वारा लोगों की मदद की जा रही है इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, रिलायंस के लाइजनिंग ऑफिसर श्री विजित झा ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार भाजपा जिला महामंत्री संतोष लोहानी भाजपा कार्यालय मंत्री संतोष मिश्रा कक्का, धर्मेंद्र शुक्ला, राज पाठक सहित भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper