भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- ग्राम पंचायत भानपुर बहुत सुंदर, इसे और स्वच्छ और सुंदर बनाएं- कमिश्नर !

253
Above News


कमिश्नर ने सुनी ग्राम पंचायत भानपुर में ग्रामीणों की समस्याएं
शहडोल 19 अक्टूबर 2022- कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने कहा है कि शहडोल जिले के सोहागपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भानपुर में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा इस ग्राम पंचायत में अच्छी पोषण वाटिका है और यहां के लोग बहुत अच्छे है लोंगो को खेती का अच्छा ज्ञान है इस गांव में अच्छी सब्जियां उगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीबी दूर करने के लिए अच्छा ज्ञान और कड़ी मेहनत आवश्यक है। कमिश्नर ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस गांव के लोग अच्छी खेती कर रहे है और उन्हें खेती का अच्छा ज्ञान है। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने कहा कि गांव के लोगों को नशे की लत जैसी प्रवृत्तियों से दूर रहना चाहिए और अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्याें में करना चाहिए। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने आज भानपुर में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अन्तर्गत आयोजित शिविर में ग्रामीणों को सम्बोंधित कर रहे थें। शिविर को सम्बोंधित करते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं के निराकरण और उन्हेें शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के उददेश्य से मध्यप्रदेश में जन सेवा अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगो को मिलना चाहिए। कमिश्नर ने आयुष्मान योजना की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए बताया कि इस योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सभी हितग्राहियों एवं सामान्य वर्ग के ऐसे हितग्राही जिन्हें सस्ते दरांे पर खाद्यान्न उपलब्ध होता हो को आयुष्मान कार्ड मुहैया कराया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड से बीमारी होने पर चिन्हित अस्पतालों में 5 लाख रूपये तक का उपचार निःशुल्क किये जाने का प्रावधान है। कमिश्नर ने कहा कि आयुष्मान योजना के कार्ड पात्र सभी हितग्राहियांे के बनाए जाए। कार्यक्रम को सम्बांेधित करते हुए एडीजी श्री डीसी सागर ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर देता हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे नशे की लत से दूर रहे और नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें जिससे की उनके विरूद्व कार्यवाही की जा सकें । उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सभी वाहन चालक हेलमेट का उपयोग जरूर करें। शिविर को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि जन सेवा अभियान के अन्तर्गत चिन्हित 38 सेवाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ मुहैया कराना है, इससे एक भी पात्र हितग्राही वंचित नही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन हितग्राहियों ने आयुष्मान कार्ड अभी तक नही बनवाएं है वे तत्काल आवेदन दें ताकि उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकें। कलेक्टर ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा छोटे ध्ंाधों के लिए मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना के अन्तर्गत 10 हजार रूपये तक का लोन मुहैया कराया जा रहा है, इसके लिए भी आवेदन कर सकते है। कलेक्टर ने कहा कि शहडोल के सभी ग्राम पंचायतों में पटवारियों द्वारा बी-1 का वाचन किया जा रहा है तथा किसानो के सीमाकंन, नामांकन के आवेदन प्राप्त होने पर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर कमिश्नर ने ग्रामीणों को नशे की लत से दूर रहने और हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत भानपुर में नशे की लत से दूर रहने के लिए कमिश्नर श्री राजीव शर्मा के नेतृत्व में रैली भी निकाली गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper