कमलनाथ का बयान अपने आप में एक बड़ा प्रश्नचिन्ह है ओर शहडोल सहित प्रदेश कांग्रेस की मजबूरी व कमजोरी भी
कांग्रेस सत्ता में आई तो रिलायंस गैस खनन उत्पादन का अनुबंध किया जाएगा: कमलनाथ
शहडोल। बिना अनुबंध के सीबीएम गैस निकाले जाने के प्रश्न पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के द्वारा खनिज विभाग से अनुबंध किए जाने के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा “जब हमारी सरकार आएगी हम इस अनुबंध करवाएंगे।”
ज्ञातव्य है कि शहडोल के कलेक्टर द्वारा 2015 से पत्राचार करने के बाद भी बिना खनन-अनुबंध के रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा जो अपने आप में सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत के बिगर संभव नहीं है और इससे भारी राजस्व की क्षति भी हो रही है। पत्रकार वार्ता में कमलनाथ ने भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी को लेकर जबरदस्त आरोप लगाए। उन्होंने कहा राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में कहा कांग्रेस को इस यात्रा में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। आज शहडोल में कांग्रेस पार्टी के विराट विजय उत्सव में शामिल होने से लौट आए थे।
शहडोल नए गांधी चौक पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे कहते हैं कि हमने बीते 70 साल में क्या किया तो हमारा कहना है कि वे जिस स्कूल में पढे हैं, अगर वहां पढ़ाई की हैं तो वही स्कूल भी कांग्रेस सरकार ने ही बनवाया था। इसी तरह शिवराज सिंह को लगातार झूठ बोलने वाला व्यक्ति बताते हुए उन्होंने भाजपा की नीतियों पर जबरदस्त हमला किया।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में ने कहा शहडोल संभाग में इतना संसाधन है किंतु उसका सदुपयोग नहीं हो रहा है लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है उन्होंने शहडोल में 23 वर्षों बाद कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर घनश्याम जायसवाल को चुने जाने के लिए जनता को बधाई दी इसके पूर्व मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल पूर्व मंत्री अजय सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए भाजपा पर कई प्रहार किए आज के गांधी चौक में नगर पालिका अध्यक्ष ने घोषणा की बाजार बैठकी का टैक्स अब नहीं लगाया जाएगा ।यह कांग्रेस की आम गरीब आदमियों के लिए प्रथम सौगात के रूप में देखा जा रहाहै।कमलनाथ का बयान अपने आप में एक बड़ा प्रश्नचिन्ह है ओर शहडोल सहित प्रदेश कांग्रेस की मजबूरी व कमजोरी:- एक पत्रकार के पूछे गए सवाल पर कमलनाथ ने कहा की रिलायंस कंपनी पर अनुबंध तब करेंगे जब वह सत्ता पर आएंगे मगर उन्होंने कंपनी व कंपनी के मालिकों सहित वर्तमान सरकार के खिलाफ इस विषय में कोई बात नहीं की जो एक अचरज का विषय है जहां कमलनाथ को इस विषय को लेकर हाईकोर्ट सहित सुप्रीम कोर्ट तक याचिका दायर करनी चाहिए या जन आंदोलन करना चाहिए था वहीं केवल गोल मोल जवाब देकर अपना पल्ला झाड़ लिया क्या उन्हें पता है की वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व में रिलायंस के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी मगर हुआ क्या बुढ़ार थाने में मामला पंजीबद्ध हुआ और कोर्ट में कम्प्रोमाइज भी फायदा यदा कदा ही सही होटल व्यवसाय सहित जमीनी व्यवसाय से जुड़े लोगों को मिला मगर शहडोल की आम जन बेरोजगारों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हूआ जबकि लालपुर सीबीएम प्रोजेक्ट में विषेश जाती वर्ग के लोगों को लाभांवित किया गया है यह उदाहरण देखा जा सकता है जब से रिलायंस के प्रतिनिधित्व के तौर पर विजित झा ने अपना कार्यभार संभाला है।



Subscribe to my channel
Comments are closed.