शहडोल न्यूज – स्कूल के सामने तंबाकू, सिगरेट बेचने वालो के विरुद्ध की गई कार्यवाही!

शहडोल 24 नवंबर 2022 – कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एस पांडे के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम सिंहपुर क्षेत्र का भ्रमण तंबाकू नियंत्रण टीम द्वारा कई विद्यालयों का किया गया। भ्रमण के दौरान तंबाकू नियंत्रण टीम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को तंबाकू, सिगरेट जैसे अन्य धूम्रपान सामग्री का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई। साथ ही तंबाकू नियंत्रण टीम के नोडल अधिकारी डॉ पुनीत श्रीवास्तव एवं फूड ऑफिसर श्री रामेंद्र सोनी द्वारा मध्य प्रदेश शासन के मापदंडों के अनुसार विद्यालय के बाहर सिगरेट तंबाकू बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही कर 500 रुपए का चालान काटा गया।


Subscribe to my channel
Comments are closed.