अनूपपुर न्यूज- जिला अस्पतान से 6 माह का भ्रूण चोरी का परिजनों ने लगाया आरोप, अस्पताल के सामने धरने पर बैठे !

अनूपपुर – जिला अस्पताल अनूपपुर में 6 माह का भ्रूण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके बाद परिजन मृत नवजात बच्चा नहीं मिलने पर जिला अस्पताल के सामने की धरने पर बैठ गए हैं | जानकारी के अनुसार मोहम्मद हमीफ अपनी पत्नी के लेबर पेन होने पर 28 नवंबर को जिला अस्पताल लेकर आए थे, जिला अस्पताल के गेट पर ही 6 माह के मृत नवजात बच्चे का जन्म होगया था |जिसके बाद देर रात होने के कारण परिजनों ने बच्चे को ले जाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण अस्पताल के ही नर्स को मृत नवजात शिशु को सौप दिया था |लेकिन नवजात शिशु का शव सुबह मांगने पर कहा गया की हम आपको दे चुके हैं | इसके बाद भूंखे प्यासे परिजन अपने नवजात बच्चे का शव तलाश करते रहे लिकन नही मिलने पर रोते हुए वह जिला अस्पताल के सामने ही धरने पर बैठ गए हैं | वही मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन के सामने ही सिविल सर्जन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे |

Subscribe to my channel
Comments are closed.