सतना न्यूज – डबल बैडमिंटन कोर्ट मय इंडोर स्टेडियम का नागौद विधायक ने किया भूमिपूजन!

नागौद :- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद खजुराहो, नागौद विधायक नागेंद्र सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में एवं सतना जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता जी की अध्यक्षता में एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल नागौद के मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल जी एवं नगर पंचायत की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमाक्षा कुमारी जी, अनुविभागीय दंडाधिकारी धीरेंद्र सिंह जी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहित यादव जी के विशिष्ट आतिथ्य में डबल बैडमिंटन कोर्ट मय इंडोर स्टेडियम का भूमि पूजन किया गया| कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य श्री कृष्ण द्विवेदी (एडवोकेट) ने किया एवं आए हुए अतिथियों का आभार संविदाकार योगेंद्र शुक्ला ने व्यक्ति किया | मुख्य अतिथि नागेंद्र सिंह जी ने कहा कि उक्त कार्य एक करोड़ उनहत्तर लाख (1 करोड़ 69 लाख) का किया जाना है तथा इसे 8 माह की अवधि में पूर्ण किया जाना है जिस प्रकार से हम शिक्षा, चिकित्सा एवं जन हितैषी योजनाओं को महत्व देते हैं उसी प्रकार हमको खेलों को महत्व देना चाहिए और इसके पूर्व जो हमने विधानसभा स्तरीय खेल कराए है उनको और आगे भी हमको कराना है जिससे हमारे विधानसभा स्तर की प्रतिभाएं आगे आएं और मैं धन्यवाद देना चाहूंगा मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का जिन्होंने हमारे एक पत्र पर तत्काल डबल बैडमिंटन कोर्ट मय इंडोर स्टेडियम स्वीकृत कर दिया हमें खेलों के प्रति और जागरूक होने की आवश्यकता है तथा हम सभी बड़े बुजुर्गों का यह दायित्व बनता है कि हम खेलों के प्रति लोगों की रुचि पैदा करें तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आशुतोष गुप्ता जी ने कहा कि यह इंडौर स्टेडियम ऐसा बनना चाहिए कि जिसमें बाहर के लोग आकर खेलें और जब खेल कर जाएं तो जाकर बताएं कि नागौद में इतना सुंदर एवं व्यवस्थित इंडोर स्टेडियम बना है तथा इसे व्यवस्थित एवं समय पर पूर्ण कराया जाना चाहिए|

Subscribe to my channel
Comments are closed.