भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना न्यूज – नशा करना, मौत को गले लगाना है- व्याख्याता श्री धीरेन्द्र सिंह !

358
Above News


नागौद न्यूज:- आज दिनांक 30/11/2022 को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करहिया कलां सेक्टर क्रमांक पांच द्वारा नशामुक्ति जागरुकता अभियान अंतर्गत शपथ ग्रहण, रंगोली, निबंध , चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा नशे के विरुद्ध कार्यक्रम का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण सामाजिक न्याय विभाग श्री अजीत मिश्रा जी जनपद पंचायत नागौद के मुख्य आतिथ्य, श्री धीरेन्द्र सिंह व्याख्याता शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्द्यालय नागौद की अध्यक्षता एवं व्याख्याता श्रीमती उर्मिला तिवारी, श्रीमती अर्चना अग्रवाल, श्री अरुण कुमार अग्रवाल, श्री कृष्ण देव सिंह, श्री द्वारिका पटेल, श्रीमती बविता सिंह, श्रीमती सुनीता त्रिपाठी, श्रीमती आरती सिंह, श्रीमती संघमित्रा गौतम, श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती अन्नपूर्णा बागरी, श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, श्रीमती उदैजा खातून, श्री रोहित भाई पटेल, श्री नातीलाल प्रजापति, श्री रविकांत मौर्य, श्री संदीप शुक्ला ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करहिया कलां, श्री मुकेश कुमार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पाकर, आपरेटर श्री रोहित जनपद पंचायत नागौद, विशिष्ट आतिथ्य में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागौद जिला सतना के परिषर में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। अतिथियों ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती का दीप प्रज्जवलन किया एवं मंगल आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, विद्यालयीन छात्राओं ने वाणी वंदना प्रस्तुत की, तत्पश्चात् सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, तत्पश्चात् नशे के विरुद्ध श्री अजीत मिश्रा ने कहा कि नशे में लिप्त जो आस-पास के लोगों की कडी है, उस कडी को हम प्रोत्साहित करते हुये कम से कम एक को तोड सकते हैं। श्रीमती उर्मिला तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग संकल्प लें 10 या 100 लोगों को नशे से दूर करेंगे तथा नशे को एक सामाजिक बुराई बताया, श्री कृष्णदेव सिंह ने कहा कि नशा चाहे कोई भी हो, थोडे समय शांति दे सकता है लेकिन आजीवन आपको गिरफ्त में लेकर जीवन को खराब भी कर देता है, नशा करने वाले अपने परिवार की भी चिंता करें, श्रीमती अन्नपूर्णा बागरी ने कहा कि नशा जैसी बुराई व्यक्ति को जल्दी आकर्षित करती है, जब कि अच्छाई के लिए संघर्ष करना पडता है, मन नशे जैसी खराब चीजों को जल्दी पकडता है, नशा ऐसा पालिए जो कैरियर का हो, पढाई का हो, जीवन में आगे बढने का हो, ना कि आपके जीवन को खराब करने का, किसी भी इंसान की कोई एक बात भी किसी का रास्ता बदल सकती है, व्याख्याता श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि नशा करना मौत को गले लगाना है, नशे में घुसना आसान है और नशे से निकलना बहुत कठिन। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती संघमित्रा गौतम ने किया। कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं में जिन प्रतिभागियों ने भाग लिया, उनमें से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जायेगा, सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के श्री रविकांत मौर्य की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम के अंत में नारेन्द्र कुमार ने उपस्थित सभी अतिथियों, स्टॉफ एवं बच्चों को नशा न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्द्यालय की छात्राएं सुश्री मोनिका कुशवाहा, सुश्री खुशबू कोरी, सुश्री अंजली वर्मा, सुश्री मानसी तिवारी, सुश्री दीपांजली सिंह, सुश्री पलक नामदेव, सुश्री सिमरन चर्मकार, सुश्री पूजा दाहिया,तथा सक्रीय समितियों, एम.एस.डब्लू के छात्र/छात्राओं की जनभागीदारी रही | एवं बहुतायत की संख्या में उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper