भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अखंड ब्राह्मण महासभा समिति भारतवर्ष का 8 दिसंबर को मनाया जाएगा स्थापना दिवस,,जिलाध्यक्ष

357
Above News

अनूपपुर से विनोद पांडे की खास रिपोर्ट…..

शहडोल/अनूपपुर।अखंड ब्राह्मण महासभा समिति भारतवर्ष का स्थापना दिवस समारोह कुशाभाऊ ठाकरे मंगल भवन कोतमा जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश में दिनांक 8/12 /2022 दिन गुरुवार को संपन्न होने जा रहा है।अखंड ब्राह्मण महासभा समिति मध्यप्रदेश के संभागीय मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा के निर्देशन पर अनूपपुर जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद मिश्रा ने अपने जिले के सभी विप्र बंधुओं से अपील की है की अखंड ब्राह्मण महासभा समिति भारतवर्ष के 1 वर्ष पूर्ण होने पर कल दिनांक 8/12/ 2022 को स्थापना दिवस मनाया जाएगा जिसमे अधिक से अधिक संख्या में अनूपपुर जिले के विप्र बंधुओं से विनम्र अपील है कि ब्राह्मण बंधु सपरिवार पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। वही जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाज के शोषित पीड़ित का सहयोग एवं उत्थान करना एवम अपने समाज की बुराइयों को दूर करने का प्रयास करना व समाज के बच्चों का उपनयन संस्कार हेतु पंजीयन करवाना साथ ही विवाह हेतु समाज के बालक बालिकाओं का परिचय कर सम्मेलन मे सामूहिक विवाह संबंध करवाना ।समाज के युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ना एवं लघु उद्योग की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य किया जाएगा। जिसमे अनूपपुर शहडोल उमरिया जिले के विप्र बंधुओं से विनम्र अपील है कि होने वाले कार्यक्रम पर पहुंचकर कार्य को सफल बनाये

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper