भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना न्यूज:- जसो अस्पताल को मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा !

306
Above News


भारतीय जनता पार्टी मंडल जसो के मंडल पदाधिकारियों व जसो ब्यापारी संघ एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा नागौद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक व पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन माननीय नागेन्द्र सिंह जूदेव जी दाऊ साहब के समक्ष ज्ञापन सौंप कर मांग की गई थी कि ग्राम जसो में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन कराया जाय इस ज्ञापन को माननीय विधायक जी दाऊ साहब ने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन माननीय प्रभुराम चौधरी जी को पत्र क्रमांक 422/24/06/2021 को पत्र लिखकर जसो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने हेतु आगृह किया गया व फोन पर भी चर्चा कर मांग की गई थी व इस कार्य हेतु भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य व विधायक प्रतिनिधि सम्माननीय राव साहब मनीष प्रताप सिंह जी सुरदहा गढ़ी को अधिकृत किया गया था तभी से राव साहब मनीष प्रताप सिंह जी ने प्रयास जारी रखा और भोपाल जाकर माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से मिलकर जसो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने हेतु ज्ञापन दिया गया व जसो क्षेत्र के ब्यापारियो व आम जनता की आवाज को मंत्री जी को बताया गया तब मंत्री जी ने पूरा पूरा आश्वासन दिया गया कि हम इस प्रस्ताव को कैबिनेट मे पास करवाएंगे और दिनांक 06/12/22 को कैबिनेट की बैठक में जसो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने का प्रस्ताव पास हो गया इस प्रस्ताव को मंजूरी देने पर मध्यप्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री जी व स्वास्थ्य मंत्री जी एवं अपने क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय नागेन्द्र सिंह जूदेव जी दाऊ साहब व राव साहब मनीष प्रताप सिंह जी सुरदहा गढ़ी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष जसो श्री कृष्ण शरण सिंह जी धुन्नी राजा के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि आप सभी शीर्ष नेतृत्व के सहयोग से यह कार्य संभव हो पाया है जो कि जसो व पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि हमारे जसो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा प्राप्त हुआ है हम सभी ग्राम वासी आप सभी शीर्ष नेतृत्व व लोक प्रिय विधायक माननीय नागेन्द्र सिंह जूदेव जी दाऊ साहब का सहृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper