शहडोल न्यूज:- कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं !

शहडोल 13 दिसंबर 2022- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में दूरदराज से आए हुए आवेदकों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढार ग्राम पड़खुरी निवासी श्रीमती पार्वती यादव ने आवेदन देकर कलेक्टर को बताया कि उन्होंने ग्राम खरला खरला कमांक 65 तहसील जैतपुर स्थित आराजी का धान खरीदी का पंजीयन अपने नाम से करा रखी है जिसका पंजीयन क्रमांक 220142504049 है। प्रार्थिया द्वारा इस वर्ष धान खरीदी का पंजीयन दिनांक 11.10.2022 को कराया गया था जिसे असत्यापित कर दिया गया है जबकि मेरे द्वारा धान की कृषि की गयी है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि के भीतर ही पंजीयन हेतु संपूर्ण औपचारिकता पूर्ण की गयी है इसके बावजूद भी असत्यापित कर दिया गया है। श्रीमती पार्वती यादव का कहना था कि पंजीयन को सत्यापति कराया जाए। जिस पर कलेक्टर ने बुढार तहसीलदार की ओर पत्र प्रेषित कर प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में जिला मुख्यालय के ईरानी बाडा के पीछे वार्ड नं28 (21) निवासी सुरेन्द्र मेश्राम ने आवेदन देकर बताया कि वार्ड क्रंमाक 28 (21) ईरानी बाड़ा के पीछे शहडोल ग्राम सौखी पटवारी हल्का नं. 27 रा.नि.मं. 27 सोहागपुर जिला शहडोल म.प्र. आराजी खसरा नं. 43 मि. जुज रकबा 0.007 हैं, तदनानुसार 800 वर्ग फिट में मेरा मकान स्थित है। जिसके बगल में 10 फिट का सरकारी रास्ता एवं उसके पश्चात् जनूप खान का मकान हैै। उन्होंने बताया कि सरकारी रास्ते को जनूप खान द्वारा दिवाल उठाकर गेट लगाकर गैरेज बना दिया गया है, एवं मेरे मकान का निस्तार का पानी पीछे सरकारी जमीन से नाले मे जाता था। जिसे श्री कार्तिकेय अग्रवाल पुत्र जगन्नाथ अग्रवाल (बाबा मोबाईल) को कब्जा करके बेच दिया गया है, जिस पर मकान बना दिया गया है, जिससे मेरे निस्तार का पानी अब नाले मे नही जा रहा है व जनूप खान द्वारा गली मे कब्जा करने के कारण गली से भी नही निकल पा रहा हैै। श्री सुरेन्द्र मेश्राम का कहना है कि शासकीय सड़क से अतिक्रमण मुक्त कराया जाए जिससे मेरे निकासी का पानी भी निकल सकें। जिस पर कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी सोहागपुर एवं तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जनसुनवाई में जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पोड़ीकला निवासी फूलबाई कोल पति स्व. श्री विष्णूकोल ने आवेदन देकर बताया कि उनके पति की मृत्यु वाहन दुर्घटना में हो गई थी। पति के मृत्यु के पश्चात उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। उन्होंने मै समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए आर्थिक सहायता राशि दिलवाने की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी प्रकरण भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जनसुनवाई में लगभग 43 आवेदनों की भी सुनवाई की गई और निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर दिये गये।
जनसुनवाई कार्यक्रम मंे संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्रीमती ज्योत सिंह परस्ते, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आरएस पाण्डेय, उप संचालक सामाजिक न्याय श्री शिवेन्द्र सिंह परिहार, सहायक संचालक महिला बाल विकास श्री मनोज लारोकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।


Subscribe to my channel
Comments are closed.