भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- सुशासन सप्ताह मनाए जाने हेतु नोडल विभाग नियुक्त !

257
Above News


शहडोल 21 दिसंबर 2022 -कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह “प्रशासन गांव की ओर” गुड गवर्नेंस सप्ताह मनाए जाने हेतु की जाने वाली गतिविधियों हेतु नोडल विभाग नियुक्त किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 25 दिसंबर 2022 तक सीएम हेल्पलाइन की निराकृत शिकायतों की जानकारी पोर्टल पर फीड कराने हेतु नोडल विभाग जिला पंचायत शहडोल, पेसा एक्ट अंतर्गत ग्राम सभा शांति/ विवाद समिति निवारण समिति का गठन तेंदूपत्ता संग्रहण प्रस्ताव आदि हेतु जनपद पंचायत समस्त, नशा मुक्ति बुजुर्गों का सम्मान आदि हेतु सामाजिक न्याय विभाग शहडोल, स्वच्छता संबंधी गतिविधियां हेतु एनआरएलएम जिला पंचायत शहडोल, जल स्रोतों की साफ सफाई एवं जल संरक्षण हेतु जल संसाधन विभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा शहडोल, आंगनबाड़ियों के कार्यक्रम हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल, ट्विटर पर प्रचार प्रसार एवं की जा रही गतिविधियों की जानकारी प्रकाशित हेतु श्री ओम जायसवाल जनसंपर्क विभाग शहडोल, विजन डॉक्यूमेंट हेतु समस्त विभाग को नियुक्त किया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper