भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- विद्यालय के आसपास से हटाई गई तम्‍बांकू, सिंगरेट, गुटखा विक्रय की दुकानें विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की ली शपथ !

265
Above News


ग्राम छतवई में हुआ पेसा एक्‍ट जागरूकता कार्यक्रम
शहडोल 21 दिसम्‍बर 2022- जिले के समस्‍त विकासखंडो में कलेक्‍टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन में सुशासन सप्‍ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड सोहागपुर के ग्राम पंचायत जमुई में शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय जुमई के विद्यार्थियों, शिक्षकगण सहित अन्‍य लोगों को उप संचालक सामाजिक न्‍याय श्री शिवेन्‍द्र सिंह द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। शपथ दिलाते हुए कहा गया जिंदगी को कहे हां और नशे को कहे ना, जागरूकता का उठा के ढाल बनाएंगे हम नशा मुक्‍त शहडोल, नशा किसी मादक पदार्थ या मादक द्रव्‍य के सेवन से संबंध ऐसी मानसिक एवं शारीरिक निर्भरता से जो प्राय: स्‍वैच्छिक नियंत्रण से परे होती है, किसी घर का चिराग न बुझने पाए, नशे की आग को हम जो बुझाऐं। साथ ही विद्यालय के सामने बेचे जा रहे सिगरेट, तम्‍बाकू के दुकानों को भी हटवाया गया।

सुशासन सप्‍ताह के अन्‍तर्गत जन अभियान परिषद के जिला समन्‍वयक श्री विवेक पाण्‍डेय की अगुवाई में सोहागपुर के ग्राम पंचायत छतवई में पेसा एक्‍ट के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। पेसा एक्‍ट जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि ग्रामसभा की सहमति के बिना अनुसूचित क्षेत्रों में नई शराब दुकान नहीं खुलेगी तथा पेसा एक्‍ट लागू होने से ग्रामों को तालाबों के प्रबंधन का अधिकार मिला वही ग्राम पंचायत 100 एकड़ तक की सिंचाई क्षमता के जलाशयों का प्रबंधन करेगी, तालाब व जलाशयों में मछली पालन, सिंघाड़ा उत्पादन की गतिविधियों का अधिकार, होगी आमदनी में वृद्धि जलाशयों को प्रदूषित करने पर कार्यवाही का अधिकार भी मिला है।

पेसा एक्ट जागरूकता कार्यक्रम में सरपंच श्री मती मुन्नी बैगा,सचिव रामशरण बैगा,पटवारी नेहा गुप्ता,पंच मोहनलाल महरा,गोला बैगा, सुरजदीन बैगा, कल्याणी बाजपेई, अरूण कुमार बाजपेई एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार सुशासन सप्‍ताह के तहत जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत मीठी में सीएम हेल्‍पलाइन के लंबित शिकायतों का निराकरण किया गया, नशा मुक्ति के संबंध में रैली निकाली गई सहित अन्‍य नवाचार भी किये गये।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper