शहडोल न्यूज:- प्रषिक्षणार्थियों को पूर्ण रूप से पारंगत करें प्रषिक्षक- कलेक्टर बैगा महिलाएं कालीन बनाने का प्रषिक्षण प्राप्त कर हो रही स्वावलंबी !

शहडोल 21 दिसम्बर 2022- आदिवासी बाहुल्य जिले में महिलाओं को स्वावलंबन की राह में बढाने तथा स्वरोजगार देने के उदेष्य से एवं उन्हें आर्थिक रूप से सषक्त करने के लिये कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य लगातार प्रयास कर रही है। ग्राम पचडी में जहां हस्तषिल्प एवं हथकरघा केन्द्र छतवई के द्वारा ग्रम पचडी गांव में एकीकृत कलस्टर विकास योजना के अन्तर्गत 50 दिवसीय प्रषिक्षण आयोजन किया जा रहा है। आज कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पचडी में दरी कालीन उत्पादन केन्द्र पचडी का निरीक्षण किया।
प्रषिक्षण षिविर में 20 बैगा महिलाएं कालीन एवं दरी बनाने का प्रषिक्षण प्राप्त कर रही थी। कलेक्टर ने प्रषिक्षक एवं प्रषिक्षणार्थियों से प्रषिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की और कहा कि सभी प्रषिक्षणार्थी पूर्ण लगन से प्रषिक्षण प्राप्त करे और कालीन एवं दरी बनाने में पूर्ण पारंगत हो जाए जिससे वे अपने घर पर ही कालीन एवं दरी बनाने का कार्य कर सकें। कलेक्टर ने कहा कि हस्तषिल्प कला हथकरघा उद्योग एवं कुटीर एवं ग्रामोद्योग के द्वारा महिलाएं सषक्त होकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर अपना जीवन स्तर सुधार सकती है। उन्होंने कहा कि प्रषिक्षणार्थियों को दरी एवं कालीन बनाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इस बात का अधिकारी विषेष ध्यान रखें। उन्होंने हस्तषिल्प हथकरघा के प्रभारी को निर्देषित किया कि प्रषिक्षणार्थियों को उनकी मांग के अनुसार कच्चा माल एवं उपकरण तथा मार्गदर्षन दिया जाए। जिससे उन्हें घर पर ही उन्हें स्वरोजगार प्राप्त हो सकें।
इस अवसर पर आजीविका मिषन के श्री विष्णूकांत विष्वकर्मा एवं प्रभारी दरी कालीन उत्पादन केन्द्र पचडी श्री षिवषंकर पाण्डेय उपस्थित थें।



Subscribe to my channel
Comments are closed.