शहडोल न्यूज:- बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रभारी ने प्री प्राइमरी कक्षाओं के संचालन एवं गतिविधियों का किया औचक निरीक्षण !

शहडोल 21 दिसम्बर 2022- राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार शहडोल जिले की प्रभारी श्रीमती अर्चना कुलश्रेष्ठ त्रि दिवसीय दौरे पर शहडोल आई है जिसके प्रथम दिन आज जिले में संचालित प्री प्राइमरी कक्षाओं के संचालन एवं गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया। ज्ञातव्य हो कि जिले के अन्तर्गत 297 शासकीय प्राथमिक विद्यालयों मे प्री प्राइमरी(केजी-1 एवं केजी-2) की कक्षाओ का संचालन वर्ष 2019-20 से प्रारम्भ किया गया है। वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 मे कोविड महामारी मे पूर्व प्राथमिक कक्षाओ के संचालन की अनुमति नही थी वर्ष 2022-23 में उक्त कक्षाये संचालित हुई राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार सभी प्री प्राइमरी कक्षाओं के शिक्षको को प्रशिक्षण प्रदान किया गया साथ में शिक्षक मार्गदर्शिका जिसमें लेसन प्लान एवं पढ़ाने के तरीकों को विस्तार से बतलाया गया है।
जिले के भ्रमण के दौरान प्री-प्राइमरी स्कूलों के संचालन एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने के लिये आज बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ई.सी.सी.ई.) प्रभारी श्रीमती अर्चना कुलश्रेष्ठ ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय जमुई, शासकीय प्राथमिक पाठशाला कट्ठी टोला एवं शासकीय प्राथमिक शाला वार्ड न. 03 शहडोल का अवलोकन किया गया तीनों विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा कराये जा रहे गतिविधियों से प्रसन्नता व्यक्त की गई। सर्वप्रथम माध्यमिक विद्यालय जमुई में उपस्थित हुई प्री प्राइमरी मे दर्ज 23 मे 21 बच्चे उपस्थित रहे। शिक्षिका श्रीमती सपना चतुर्वेदी द्वारा अबाकॅस एवं एलईडी टीव्ही मे चलचित्र के माध्यम से गिनती सिखाने की गतिविधि कराई जा रही थी प्राथमिक विद्यालय कट्ठी टोला मे प्री प्राइमरी मे दर्ज 9 मे 07 बच्चे उपस्थित रहे यहा पर शिक्षिका श्रीमती बबिता प्रजापति द्वारा खिलौने एवं नृत्य द्वारा गतिविधि कराई जा रही थी। विद्यालय परिसर मे बने बालवाटिका एवं किचन गार्डन के देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। प्राथमिक शाला वार्ड न. 03 शहडोल दर्ज 12 मे 10 छात्र उपस्थित रहे सभी बच्चो के द्वारा अपना नाम एवं नाम के प्रथम अक्षर से बनने वाले शब्दो के बड़े रोचक विधि से बतलाया गया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.