भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना न्यूज:- खिलता कमल कार्यक्रम में युवाओं का उमडा जनसैलाब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा ज़िला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी जी !

336
Above News


नागौद विधानसभा:- भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश नेत्रत्व के आह्वान पर खिलता कमल अभियान् के निमित्त ऊँचेहरा में नागौद विधानसभा स्तरीय प्रतिभावान युवा सम्मेलन पार्टी के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जी के छायाचित्र पर पुष्प धूप दीप प्रज्ज्वलित कर मंन्चासीन अतिथियों व्दारा किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ज़िला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने प्रतिभावान युवाओं को संम्बोधित करते हुए कहा युवा ही देश का भविष्य है युवा मोर्चा ही पार्टी की रीड है हम सभी को जाति पाति से हट कर राष्ट्र हित का कार्य करना है।अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौभाग्य केशरी,विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के प्रभारी विजय तिवारी,पूर्व जनपद अध्यक्ष कृष्णशरण सिंह जू देव ,नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन जायसवाल, युवा मोर्चा ज़िला महामंत्री प्रसून मिश्रा ,विधानसभा प्रभारी अनुज मिश्रा जी, ज़िला कार्यसमिति सदस्य शुभांशु ताम्रकार सहित नागौद विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष शिवम् बड़गैया, बालकेश कुशवाहा,मुकेश यादव,मुनीन्द्र गर्ग मंच में उपस्थित रहे।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौभाग्य केशरी ने अपने उद्बोधन में युवाओं के संम्बोधित करते हुए खिलता कमल कार्यक्रम के विषय में विस्तार पूर्वाक बात रखी एवं युवा सम्मेलन में उपस्थित जनसैलाब की सराहना की कार्यक्रम की।कार्यक्रम का सफल संचालन भाजयुमो उँचेहरा मंडल महामंत्री श्रीकांत मिश्रा एवं सतना सहित हजारों की संख्या में युवा उपस्थित रहे आभार प्रदर्शन भाजयुमो उँचहरा मण्डल अध्यक्ष शिवम् बड़गैया ने किया!

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper