शहडोल जिला प्रजापति संघ ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की

शहडोल:-जिला प्रजापति संघ शहडोल ने कलेक्टर शहडोल के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है ओर माऐ कि है मध्यप्रदेश के जिला सीधी के रामपुर नैकिन के थाना अंतर्गत ग्राम पडखुरी के 14 वर्षीय छात्र अमित प्रजापति पिता श्री आल्हा प्रजापति जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट सर्रा जिला सीधी में कक्षा 8 वी में अध्ययनरत था और विद्यालय के छात्रावास में रहकर पढाई कर रहा था। लेकिन छात्र अमित प्रजापति विद्यालय में शिक्षकों से जातिगत भेदभाव एवं उत्पीडन की वजह से दिनांक 02/01/2023 में रात को फ़ासी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिससे प्रजापति समाज में गहरा दुःख व्यक्त करता है। सामाजिक लोगो ने शासन प्रशासन से मांग किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेकर शिक्षक जैसे महान पद पर पदस्थ होकर जातिवादी शिक्षक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर आरोपी का घर जमीदोज किया जाकर फ़ासी कि सजा दिलाई जाये की मांग की है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.