भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना न्यूज:- स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस 12 जनवरी को होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार !

343
Above News


सतना 09 जनवरी 2023/राज्य शासन द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस को प्रति वर्ष युवा दिवस के रूप में मनाये जाने के अनुक्रम में 12 जनवरी को प्रदेश के सभी विद्यालय, महाविद्यालयों, शिक्षा संस्थाओं, पंचायत और आश्रम-शालाओं आदि में प्रातः 9 बजे से 10.30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम होगा। जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यकंट क्रमांक-1 के पीछे के मैदान में आयोजित होगा। कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न आयोजन समिति एवं अधिकारियों की बैठक में युवा दिवस मनाये जाने की रुपरेखा तय की गई। इस मौके पर अपर कलेक्टर संस्कृति जैन, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, सभी एसडीएम, सीईओ जनपद, सीएमओ नगरीय निकाय एवं विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित ने बताया कि 12 जनवरी को सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में राष्ट्र-गीत तथा मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन होगा। इसके बाद सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम होगा। कार्यक्रम में पूर्व की भांति रेडियो से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के रिकार्डेड संदेश का प्रसारण किया जायेगा।
सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक साथ, एक समय और एक संकेत पर किया जायेगा। कार्यक्रम में किसी भी संस्था, छात्र एवं छात्रा का भाग लेना पूर्णतः स्वैच्छिक होगा। सूर्य नमस्कार में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के तथा महाविद्यालयीन विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। प्राथमिक शाला में कक्षा एक से पाँच तक के बच्चे सूर्य नमस्कार में दर्शक के रूप में उपस्थित हो सकेंगे।
सूर्य नमस्कार में स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों की सहभागिता के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे। अशासकीय शिक्षण संस्थाओं, पालक शिक्षक संघ, विभिन्न योग संस्थाओं, स्थानीय खेल क्लब, सेवानिवृत्त सैनिक, मॉर्निग क्लब, व्यायाम शाला, हेल्थ क्लब, पंचायत, सहकारी संस्थाओं, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कृत प्रतिभाओं, भोज विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा केंद्र, नगर एवं ग्राम सुरक्षा समितियों की सहभागिता को सुनिश्चित किया जायेगा। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, महापौर, अध्यक्ष एवं सदस्य जिला एवं जनपद पंचायत, अध्यक्ष एवं सदस्य नगर पालिका एवं नगर पंचायत और अन्य जन-प्रतिनिधियों से शामिल होने के लिए अनुरोध किया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper