लकड़ी तस्करों के ट्रक को दबंग थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने पकड़ा

उत्तर वन मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारियो के ईमानदार की खुलेगी पोल, भ्रष्ट अधिकारियों के काले चहरे हो सकते हैं जनता के सामने…..
अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल।जयसिंनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही अमझोर वन परिक्षेत्र की ओर से आ रहे अवैध साल की लकड़ी का परिवहन करते हुए ट्रक पर जयसिंनगर थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने कार्यवाही करते हुए ट्रक को किया जप्त दबंग जयसिंहनगर थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार की कार्यवाही से वन मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारियो पर उतर प्रदेश के तस्करो को संरक्षण देने का लग रहा आरोपविभागो में चर्चा का बाजार गर्म, वहीं दबंग थाना प्रभारी जयसिंहनगर विनय सिंह गहरवार सख्ती कर रहे जांच जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा उत्तर वन मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारियो के ईमानदार की खुलेगी पोल भ्रष्ट अधिकारियों के काले चहरे हो सकते हैं जनता के सामने ,आखिर किसकी सह पर बदस्तूर जारी है बेसकीमती साल की लकड़ी की तस्करी आखिर क्यों हरे भरे वनों के दुश्मन बने वन विभाग के अधिकारी कौन बचाएगा हरे भरे वृक्ष आखिर कौन दे रहा तस्करों को संरक्षण तो आखिर किन किन अधिकारीयों ने उत्तर प्रदेश के लकड़ी तस्करों को बेचा अपना ईमान दबंग थाना प्रभारी जयसिंहनगर विनय सिंह गहरवार की कार्यवाही से जल्द आएगा सच सबके सामने ।
यह है पूरा मामलादिनांक 25-03-2023 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक से अमझोर बांसा जंगल से अवैध सरई पेड़ो की इमारती लकड़ी लोड कर जयसिंहनगर तरफ आ रहा है जो सूचना पर कार्यवाही करते हुए जनकपुर तिराहा में घेराबंदी कर ट्रक का इन्तजार करने लगे, कुछ समय बाद ट्रक क्र. UP70 BT7947 आते दिखा, जिसे रोककर चेक किया गया । वाहन ट्रक की बाड़ी एक काले रंग की तिरपाल से ढका होना पाया गया तिरपाल को हटवाकर देखा गया, तो 35 नग सरई पेड़ों की इमारती लकड़ी कीमती करीब 2 लाख 50 हजार रूपये की लोड होना पाया गया। वाहन ट्रक UP70 B17947 के चालक से पूछताछ की गई, जो अपना नाम मोहम्मद अफसर खान पिता मोहम्मद सरवर खान उम्र 40 वर्ष निवासी मांघी चौनगढ़ थाना महेशगंज जिला प्रतापगढ़ ( उ प्र . ) का होना व वाहन ट्रक में लोड सरई की इमारती लकड़ियों के परिवहन के संबंध में कोई दस्तावेज नही होना बताया व वाहन ट्रक का स्वयं मालिक होना बताया । जिससे उक्त आरोपीगण 01. मोहम्मद अफसर खान पिता मोहम्मद सरवर खान उम्र 40 वर्ष निवासी मांधी चौनगढ़ थाना महेशगंज जिला प्रतापगढ़ ( उ. प्र. ) , 02. मुकेश साहू, 03. राकेश कुमार साहु दोनों निवासी दरोड़ी थाना जयसिंहनगर जिला शहडोल म.प्र. 04 नरेन्द्र तोमर निवासी खन्नोधी थाना गोहपारु जिला शहडोल (म.प्र.), 05. गुड्डू उर्फ मुजीबुर रहमान 06. सफीकुर रहमान दोनों निवासी गोरखपुर बस्ती झाडावा अम्बेडकर नगर उत्तरप्रदेश के विरूद्ध धारा 379,414 भादवि म.प्र. वन उपज ( व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5/16 के के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.