सोहागपुर सीईओ ने मोबलाइजरों को पेसा ऐक्ट का जन जागरूकता फैलाने के दिये निर्देश

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल।मध्यप्रदेश पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रो पर विस्तार) नियम 2022 पेसा ऐक्ट का ग्राम पंचायतो में जनजागरूकता के संबंध मे कडे निर्देश जारी किए । शहडोल कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आयोजित पेसा एक्ट की समीक्षा बैठक दिनांक 24.03.2023 में दिये गये निर्देशानुसार सोहागपुर सीईओ श्रीमती ममता मिश्रा ने सोहागपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतों के मोबाइलाइजरो को आदेशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों पेसा ऐक्ट की प्रत्येक मोबलाइजर अपने अपने ग्राम पंचायतों में दिनांक 27.03.2023 से दिनांक 04.03.2023 तक अपने पंचायतो में प्रत्येक वार्ड एवं प्रत्येक मोहल्ले में जाकर लोगो को एकत्र कर पेसा एक्ट की जानकारी प्रदान करेगें।तथा प्रतिदिन शाम 6:00 बजे दिनभर दिये गये प्रशिक्षण या कार्यक्रम के फोटोग्राफ एवं वीडियो अनिवार्यतः ब्लाक मोबलाइजर ग्रुप में प्रेषित करेगें। निर्देशानुसार कार्यवाही न करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
Subscribe to my channel
Comments are closed.