रेत का अवैध परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जप्त

रेत माफियाओं के खिलाफ गोहपारू पुलिस की बड़ी कार्यवाही
अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल। गोहपारू पुलिस को रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले माफियाओं के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन पर हुई इस कार्यवाही में गोहपारू पुलिस टीम द्वारा एक साथ 05 ट्रेक्टर व ट्राली जप्त किये गए हैं।
-पांच ट्रेक्टर ट्राली अवैध रूप से उत्खनन घटनाक्रम इस प्रकार है कि अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई तो बहेरा घाट धौनहा मे एक लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर MP18 ZA 6522 का अज्ञात चालक ट्राली में अवैध रेत उत्खनन करते दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल तरफ भाग गया, उक्तादा हालत में रेत लोड ट्रेक्टर ट्राली मौके से जप्त कर कार्यवाही की गई रात्रि गश्त दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ ट्रेक्टर अवैध रूप से रेत लोड कर खन्नौधी तरफ से गोहपारू तरफ आ रहे हैं, मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही दौरान सेमरा मंदिर के पास पहुंचे कि कुछ ट्रेक्टर गोहपारू तरफ आते दिखे, जो पुलिस को देखकर मौके पर ही अपने ट्रेक्टर खड़े कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल तरफ भाग गये, मौके से जाकर देखा गया तो ( 1 ) एक सिलवर रंग का आयशर ट्रेक्टर क्रं. MP18AB 2671 मय ट्राली रेत लोड ( 2 ) एक लाल रंग का महिन्द्रा यूवो ट्रेक्टर क्रमांक MP18AB7185 मय ट्राली रेत लोड ( 3 ) एक नीले रंग का आयशर ट्रेक्टर क्रमांक MP18AB3165 मय ट्राली रेत लोड पायी गई जिन्हें मौके से जप्त की जाकर कार्यवाही की गई ।
इसी प्रकार रात्रि गश्त मे उपर्युक्त कार्यवाही के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अमझोर कहुआ घाट मे एक नीले रंग का सोनालिका ट्रेक्टर का अज्ञात चालक अवैध रूप से रेत उत्खनन कर रहा है, मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही दौरान एक नीले रंग का सोनालिका ट्रेक्टर का चालक रेत उत्खनन कर रहा था पुलिस को आता देख अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से जंगल तरफ भाग गया जिस पर वहाँ ट्रेक्टर क्रमांक MP65AA0870 मय ट्राली रेत लोड मौके से जप्त कर कार्यवाही की गई ।
कुल जप्ती मसरूका :- सभी प्रकरणों में पुलिस द्वारा जप्त किया गया जप्ती मसरूका का विवरण निम्नानुसार है :- (1) लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर MP18ZA6522 मय ट्राली रेत लोड (2)आयशर ट्रेक्टर क्रं. MP18AB 2671 मय ट्राली रेत लोड ( 3 ) एक लाल रंग का महिन्द्रा यूवो क्रमांक MP18AB7185 मय ट्राली रेत लोड (4) एक नीले रंग का आयशर ट्रेक्टर क्रमांक MP18AB3165 मय ट्राली रेत लोड ( 5 ) एक नीले रंग का ट्रेक्टर क्रमांक MP65AA0870 मय ट्राली रेत लोड कुल कीमती करीब 30 लाख रुपये। गोहपारू पुलिस द्वारा पांचों उपरोक्त ट्रेक्टरों के चालक के विरूद्ध 05 पृथक-पृथक प्रकरण धारा 379, 414 भादवि 21/4 खनिज अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्या. शहडोल श्री राघवेन्द्र द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरी0 सुभाष दुबे, उनि आर0पी0 वर्मा, सउनि बिपिन बागरी, प्र.आर. राकेश शुक्ला, राजवेन्द्र सिंह, आर. विकास दुबे, मायाराम की अहम भूमिका रही।

Subscribe to my channel
Comments are closed.