लाडली बहना योजना शिविर में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर

बहनों का मान-सम्मान बढ़ाने का अवसर है यह योजना
कलेक्टर ने जनपद सोहागपुर के विभिन्न लाडली बहना शिविर का किया निरीक्षण
अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत कंचनपुर, उधिया, लालपुर, जमुई एवं गोरतरा सहित अन्य विभिन्न ग्रामों में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत आयोजित विभिन्न शिविरों का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 25 मार्च से जिले में अभियान चलाकर लाडली बहनों का फॉर्म भरा या जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को बताया गया कि ग्राम पंचायत उधिया में ऑनलाइन लगभग 35, कंचनपुर में 13, लालपुर में 10, जमुई में 15 तथा गोरतरा में 35 फार्म भरे जा चुके हैं तथा सतत फॉर्म भरे जा रहे हैं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शिविर में आने वाली बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि लाडली बहनों का फॉर्म, ईकेवाईसी बड़ी ही सावधानी पूर्वक करें, जिससे कि उनके फॉर्म में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो।
इस दौरान कलेक्टर ने शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना बहनों का मान सम्मान बढ़ाने का अवसर है। सभी का फॉर्म निष्ठा पूर्वक जवाबदेही के साथ भरें। शिविर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई अधिकारी एवं कर्मचारी कोताही करेगा उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर ने शिविर में आए हुए महिलाओं से संवाद भी किया तथा लाडली बहना योजना में पात्रता तथा पात्रता की भी बहनों को जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, ग्राम पंचायत पटवारी सचिव एवं रोजगार सहायक सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.