सबी खान बंटी बने राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि

शहडोल ! युवा कांग्रेस नेता सबी खान बंटी को राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है ! यह नियुक्ति राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने की है ! शहडोल कलेक्टर को पत्र के माध्यम से राज्यसभा सांसद श्री पटेल ने सांसद प्रतिनिधि के रूप में सबी खान बंटी को नियुक्त करने की सूचना के साथ ही योजना समिति की बैठक एवं अन्य शासकीय योजनाओं के जानकारी प्रदान करने की अपील की है ! युवा कांग्रेस नेता सबी खान बंटी के राज सभा सांसद प्रतिनिधि जिला शहडोल नियुक्त होने पर कांग्रेश जनों द्वारा उन्हें बधाई प्रेषित की गई है ! सबी खान बंटी लंबे समय से कांग्रेश पार्टी में अपना योगदान देते रहे हैं ! साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनका सराहनीय योगदान रहा पार्टी एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए राज्यसभा सांसद श्री पटेल ने उन्हें अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है जिनकी नियुक्ति पर शिवकुमार नामदेव, प्रदीप सिंह, बलमीत सिंह खानुजा, राजेश सोधिया, अनुपम गौतम, सुफियान खान, हुसैन अली, अंकित सिंह, शेख आबिद, दीपक चौधरी सहित अन्य लोगो ने बधाई दी हैं !

Subscribe to my channel
Comments are closed.