ग्राम पंचायत कुम्हियां में महिला अपराध रोकने के लिए किया जागरूक

ब्यौहारी । जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुम्हियां में ग्रामीणों को महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए जागरूक किया गया। थाना प्रभारी श्री कालीराम परते ने कहा कि महिलाओ के प्रति बढ़ रहे अपराध की रोकथाम के लिए स्पेशल सेल का गठन किया जाएगा। अक्सर महिलाएं छेड़छाड़ की घटना होने पर शर्म से घर में नहीं बताती। पीड़ित महिलाएं सीधा पुलिस महिला सेल से संपर्क करके शिकायत दर्ज करवा सकती है। महिला को थाने, कोर्ट व कचहरी में जाने की जरूरत नहीं है । सूचना मिलने पर पुलिस पीड़ित महिला के घर में पहुंचेगी और उसका बयान दर्ज करेगी। गांव व शहरों में शराब के अवैध खुर्दो से शरारत की घटनाएं होती है। आवारा किस्म के युवक खुर्दो पर शराब पीने के बाद हुडदंग मचाते है और छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम देते है। पुलिस ने अवैध खुर्दो को बंद करवा दिया है यदि कोई अवैध खुर्दा चल रहा हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या सरपंच को दें। सरपंच शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि कोई युवक स्कूल या कॉलेज से घर देर से आता है तो अभिभावक इसका कारण पूछे। युवकों को अनुशासन में रहना चाहिए। ग्रामीणों को छेड़छाड़ की घटना का विरोध करना चाहिए। गांव में शरारती तत्वों की रोकथाम के लिए कमेटी का गठन किया जायेगा. सामाजिक कार्यकर्ता रामसिया केवट शेशमन चतुर्वेदी जी हीरालाल साकेत चूड़ामन खैरवार और अमित तिवारी जी शिक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पंच और आदि लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.