भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

23 ग्राम पंचायतों के तत्‍कालीन सरपंच सचिव-फर्म संचालक पर धोखाधड़ी का केस

256
Above News

अनूपपुर। लोकायुक्त रीवा कार्यालय में अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध है। इस मामले में मध्य प्रदेश भंडार क्रय एवं सेवा उपार्जन नियम 2015 के अंतर्गत सामग्री तथा माल का क्रय पंचायत द्वारा ना करने तथा नियम का उल्लंघन किया जाकर पंचायत द्वारा फर्म संचालक राजकुमार शुक्ला को 1 करोड़ 20 लाख 46 हजार 256 का भुगतान कर दिया गया। मामले में जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत 23 ग्राम पंचायतों के तत्कालिक सचिव और सरपंच एवं फर्म संचालक राजकुमार शुक्ला निवासी वार्ड चार कोतमा के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। लोकायुक्त के अनुसार जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायतों के द्वारा और भी भ्रष्टाचार की आशंका है।

लोकायुक्त रीवा कार्यालय में शिकायतकर्ता मनोज सोनी निवासी कोतमा, जिला अनूपपुर द्वारा वर्ष 2016-17, 2017-18 एवं 2018-19 में जनपद पंचायत अनूपपुर द्वारा 17 ग्राम पंचायतों में 19 अलग-अलग स्थानों में पुलिया निर्माण एवं 25 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 78 नग हैंडपंप उत्खनन एवं स्थापना के लिए प्रति हैंडपंप उत्खनन एवं प्रतिस्थापन में भ्रष्टाचार कर 2 करोड़ 32 लाख 66 हजार 805 रुपये का भ्रष्टाचार कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के संबंध में रीवा लोकायुक्त में शिकायत की गई थी।

रीवा लोकायुक्त ने जांच के दौरान मौखिक साक्ष्य एवं दस्तावेजों का संकलन किया और जनपद पंचायत अनूपपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बाड़ीखार,रेऊला, हरद, खोड़री नंबर एक, पोड़ी, जमुनिहा, बदरा, शिकारपुर, भाद, मुड़धोवा, डोला, जर्दा टोला, डूमरकछार, देवगवां फंड अंतर्गत लगवाए गए हैंडपंप एवं पुलिया निर्माण के लिए किए गए कार्यों में 69 लाख 14 हजार 417 एवं ग्राम पंचायत धुरवासिन ,टांकी, दैखल, फुल कोना, रेऊंदा, पयारी नंबर दो, छिल्पा, पिपरहा ,आमाडांड,पड़ौर ,तितरीपोड़ी में परफारमेंस ग्रांट फंड अंतर्गत लगवाए गए हैंडपंप अंतर्गत लगवाए गए हैंडपंप एवं के निर्माण के किये बड़े कार्यों में कुल 51 लाख 31 हजार रुपये का भुगतान किया गया। इस तरह कुल 1 करोड़ 20 लाख 48256 रुपये का भुगतान नियम विरुद्ध तरीके से फर्म संचालक राजकुमार शुक्ला निवासी अनूपपुर को होना पाया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper