शहडोल का बढ़ाया मान: नेशनल टूर्नामेंट में अस्तित्व को मिला स्वर्ण पदक, पुराना तोड़ बनाया नया रिकॉर्ड
विनय शुक्ला (अकेला), शहडोल। रांची के झारखंड में 6 से 11 जून तक जूनियर, सब जूनियर पावर लिफ्टिंग नेशनल टूर्नामेंट आयोजित की गई। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश पावर लिफ्टिंग संघ ने यूनिवर्सल जिम के अस्तित्व तिवारी (शहडोल) का चयन किया था। अपने चयन पर खरे उतरते हुए अस्तित्व ने अपना शानदार प्रदर्शन भी दिखाया।
बता दें कि, 105 किलो आयु वर्ग सब जूनियर केटेगरी में 224 किलो वजन उठाकर स्कॉट के प्रथम खिलाड़ी बनते हुये अस्तित्व ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पुराने रिकॉर्ड (222.5) को तोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया है। बताया गया है कि, यह रिकॉर्ड कई वर्षों तक बना रहा है।
अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान अर्जित करने पर उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया गया है। अस्तित्व ने इस खिताब को हासिल करने का पूरा श्रेय अपने मुख्य कोच देवेन्द्र मिश्रा व सहायक कोच पवन गर्ग को दिया है। बताया गया है कि, प्रशिक्षकों ने गहन प्रशिक्षण देकर इस खिलाड़ी को तैयार किया था।
स्कूल में भी बने टाॅपर
एक तरफ जहां अस्तित्व तिवारी पिता नवीन कुमार तिवारी एवं माता रीना तिवारी, निवासी वार्ड नं. 17, रामानुज कालोनी, बाणगंगा (शहडोल) ने नेशनल टूर्नामेंट में अपना नाम का डंका बजाया है। तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने हाल ही में आए 12 परीक्षा परिणाम में भी 91.5℅ अंक हासिल कर अपने स्कूल में टाॅप किया है। वह मुख्यालय स्थित एक प्राईवेट स्कूल में मैथ विषय से पढ़ाई कर रहे थे।
1 कांस्य 2 गोल्ड मेडल कर चुके हासिल
गौरतलब है कि, अब तक अस्तित्व 1 कांस्य और 2 स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। वह लगातार चार वर्षों से पावर लिफ्टिंग ट्रेनिंग लेते आ रहे हैं। इस दौरान बीते तीन वर्षों से विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है, वर्ष 2021 में आयोजित हुए पावर लिफ्टिंग नेशनल टूर्नामेंट में कांस्य पदक, 2022 में स्वर्ण पदक और हाल ही (वर्ष 2023) में अस्तित्व ने एक बार फिर स्वर्ण पदक हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
उनकी इस उपलब्धि पर पावरलिफ्टिंग के अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल (नगर पालिका अध्यक्ष, शहडोल), उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, अध्यक्ष (जिला क्रीड़ा भारती, शहडोल), सह सचिव प्रमोद विश्वकर्मा (राष्ट्रीय कराते कोच), खेल प्रेमी अरशद कुरैशी सहित परिजनों, ईष्ट मित्रों एवं स्नेहीजनों ने उज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है।



Subscribe to my channel
Comments are closed.