भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ठेका कर्मी से लाखों की लूट: चार बदमाशों ने रास्ते पर रोका, फिर बंदूक की नोंक पर बंधक बना वारदात को दिया अंजाम

732
Above News

धनपुरी थाने में दर्ज हुई शिकायत, अज्ञात बदमाशों की तलाश में सरगर्मी से जुटी पुलिस

शहड़ोल। दिन दहाड़े अगर बंदूक की नोंक पर जिले के क्षेत्र में अगर लूट की घटना को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा हो, तो इससे जिले की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठना लाजमी हो जाता है। यदि यह कहा जाए कि, अपराधियों और बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है तो यह कतई भी अतिशयोक्ति न होगी।

ऐसा ही एक मामला जिले के धनपुरी थाना से सामने आया है। जहां क्षेत्र अंतर्गत बेम्हौरी के जंगल में 4 बाइक सवार बदमाशों ने एसईसीएल ठेका कर्मी पर बंदूक अड़ाकर पहले तो बंधक बनाया और फिर मारपीट करते हुए कंपनी का रखा हुआ डेढ़ लाख रुपये लूट लिया। इतना ही नहीं उक्त कर्मचारी से उसका मोबाईल और एटीएम भी छीन लिया।

उस बंधक कर्मी से तब तक मारपीट करते रहे जब तक उसने अपने एटीएम का पासवर्ड नहीं बता दिया। एटीएम पासवर्ड पूछने के बाद आरोपियों ने अपने एक साथी को पास के एक एटीएम पर भेज कर उस कर्मचारी के खाते से 10 हजार रुपये निकालवाया। इन बदमाश लुटेरों ने इंसानियत भी दिखाई और कर्मचारी की मिन्नत पर घर जाने के लिए 5 सौ रुपये देकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित शिवशंकर मिश्रा निवासी फुनगा जिला अनूपपुर ने मामले की शिकायत थाना धनपुरी पहुंचकर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि, वह धनपुरी से बंगवार होते हुए जा रहे थे। इसी बीच बेम्हौरी के समीप जंगल में बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात चारों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है और शिकायतकर्ता के बताए हुलिए के मुताबिक लूटेरों की तलाश में तेजी से जुट गई है।

इनका कहना है

लूट किए जाने की शिकायत आई है। जिस पर मामला दर्ज कर मामले पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी करते हुए इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

संजय जयसवाल
थाना प्रभारी, धनपुरी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper