भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

न्यायालय परिसर जयसिंहनगर का समर्सियल मोटरपम्प के साथ चोर को पुलिस ने पकड़ा

850
Above News

शहडोल । जयसिंहनगर थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि न्यायालय परिसर जयसिंहनगर में लगे समर्सिबल पंप को किसी अज्ञात चोर ने चुरा लिया था जिसकी शिकायत थाने में हुई थी जिस पर हमारी टीम ने चोर को मोटर पंप के साथ पकड़ा है।घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.05.23 को फरियादी धर्मदास पटेल पिता राजबली पटेल उम्र 49 साल नि. वीरदत थाना अमरपाटन जिला सतना हाल निवास नायब नाजिर न्यायालय जयसिंहनगर का थाना आकर रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 06.05.23 की मध्य रात्रि 00.00 बजे से 01.30 बजे के बीच न्यायालय परिसर जयसिंहनगर में नव निर्मित फ्रेंडली कोर्ट के बगल में बने बोरवेल में लगे टेक्समों कम्पनी का समर्सियल मोटरपम्प जिसकी कीमत करीबन 20000/- रुपये थी, कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जयसिंहनगर में अपराध क्रमांक 304/23 धारा 379 ताहि का अपराध सदर कायम कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की गयी, विवेचना के मामले में आरोपी राजीव उपाध्याय पिता रामावतार उपाध्याय उम्र 30 साल नि. वार्ड क्र. 06 कछियान टोला जयसिंहनगर से चोरी गये मोटरपम्प बरामद कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय जयसिंहनगर पेश किया गया है। मामले में चोरी गये मोटरपम्प की बरामदगी, एवं मुल्जिम को पकड़ने में जयसिंहनगर थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में सउनि. रामेश्वर पाण्डेय, सउनि. संतोष मिश्रा, आर. रोहित यादव, आर. उदय, आर. अर्जुन की विशेष भूमिका रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper