भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सूरज सिंह परिहार बन रहे गरीबों की रोशनी के तारा, अपने कुशल नेतृत्व में कराया विशाल नेत्र परीक्षण शिविर

845
Above News

डॉ. टी.डी बैरागी की रिपोर्ट

नागोद: सूरज सिंह परिहार कोनी के कुशल नेतृत्व एवं संयोजन में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कल दिनांक 14/07/2023 को बृजभूमि मैरिज गार्डन नागौद में किया गया। जिसमे 230 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया एवम 22 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर चित्रकूट भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज सिंह परिहार जो हमेशा सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं उनके कुशल नेतृत्व एवं संयोजन में नेत्र परीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य गुरुदेव भगवान श्री रणछोड़ दास महराज जी की प्रतिमा में दीप प्रज्जवलित कर एवम पुष्प अर्पित कर के श्री नागेन्द्र प्रताप सिंह जी दाऊ साहब(चंकुआ),श्री साक्षी गोपाल त्रिपाठी शास्त्री जी,श्री ब्रजेश सिंह जी(जनपद सदस्य) श्री बहादुर वर्मा जी(जनपद सदस्य),श्री पुरुषोत्तम सोनी जी, श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह जी,श्री धर्मेन्द्र सिंह जी,श्री रावेन्द्र पांडेय जी,एवम सद्गुरु नेत्र चिकित्सक परिवार द्वारा की गई, जिसमे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
श्री पुनीत सिंह जी,श्री मृगेंद्र शर्मा जी,श्री रवि सिंह जी,श्री ज्ञानेंद्र चौहान जी,श्री प्रिंस नामदेव जी,श्री दिवाकर भैया जी,श्री दिनकर गौतम जी,श्री शशांक सिंह जी,श्री मुन्नू द्विवेदी जी,श्री सूरज विश्वकर्मा जी,श्री दिवाकर शुक्ला जी,श्री पीयूष सिंह जी,श्री अनिरुद्ध पांडेय जी,श्री मिंटू तिवारी जी श्री बालक दास कुशवाहा जी,श्री शंकर कुशवाहा जी,श्री रामराज कुशवाहा जी,श्री राजन कुशवाहा जी,श्री आनंद त्रिपाठी जी,श्री धीरज कपाड़िया जी,श्री राजेश दहायत जी,एवम अन्न आदि लोग एवम बृजभूमि मैरिज गार्डन परिवार एवम सभी सम्माननीय सहयोगी जन,
सभी सम्माननीय सहयोगी जनो साथियों एवम मित्रो का सूरज सिंह के द्वारा ह्रदय से धन्यवाद एवम आभार प्रकट किया गया उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग और साथ के कारण ही ऐसे नेक कार्य करने को बल मिलता है ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper