भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जमीन विवाद में डीलर को मारी गोली, घायल का चल रहा मायागंज अस्पताल में इलाज, घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस

346
Above News

रिपोर्ट— विकाश झा

भागलपुर।भागलपुर के नाथनगर चौक पर गोलीबारी की घटना सामने आई है, जमीन विवाद में अपराधी ने डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के नाथनगर चौक के समीप इलेक्ट्रॉनिक दुकान की है स्थानीय लोगों ने बताया कि जख्मी डीलर भतौरिया गांव निवासी दयानंद यादव को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया सूचना पर ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई पुलिस के घटनास्थल के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है जख्मी दयानंद ने बताया कि शाम के समय इलेक्ट्रॉनिक दुकान में पंखा ठीक कराने गया था, आधा घंटा बाद एक अपराधी आया और गोली मारकर फरार हो गया दयानंद यादव ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से 2 साल से जमीन विवाद चल रहा है साल भर पहले भी भातोदिया रोड में अपराधियों ने गोली चलाई थी इस घटना में बाल बाल बच गया था उस मामले में मधुसुदनपुर थाने में गांव के कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था अब दोबारा जानलेवा हमला किया गया वही बता दे की घटना के आधा घंटा बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची थी वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है हालांकि अब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper