भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सर्विस से पहले अस्पताल की सीबीसी मशीन खराब छिबरामऊ

381
Above News

कन्नौज बेबाक शक्ति न्यूज से ऋषि जैन की रिपोर्ट : सर्विस से पहले अस्पताल की सीबीसी मशीन खराब छिबरामऊ। नगर के 100 शैया अस्पताल में लगी सीबीसी मशीन खराब हो गई है। इस कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर के 100 शैया अस्पताल की पैथॉलाजी में लगी सीबीसी (कंपलीट ब्लड काउंट) मशीन बुधवार को खराब हो गई। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले 40 से 50 मरीजों की सीबीसी जांच रोजाना इस मशीन से होती है। गुरुवार को मशीन खराब होने के कारण अस्पताल में आने वाले मरीज भटकते हुए दिखाई दिए। कुछ मरीजों ने निजी पैथॉलाजी पर जाकर जांच कराई। इस सीबीसी मशीन की सर्विस कराने के लिए पैथॉलाजिस्ट डाॅ. जय विजय तिवारी पहले ही प्रभारी सीएमएस को पत्र लिख चुके थे, पर पहले ही वह खराब हो गई। पैथॉलाजिस्ट डाॅ. जय विजय तिवारी ने बताया कि उन्होंने मशीन को सही कराने के लिए अस्पताल के सीएमएस को पत्र लिखा है। इसके अलावा कंपनी के इंजीनियर से भी वार्ता की है। जल्द ही मशीन को सही कराकर मरीजों की निशुल्क खून जांच की सुविधा शुरू करा दी जाएगी। लैब टेक्नीशियन की कमी बनी मुसीबत पैथॉलाजी में पिछले एक साल से किसी भी लैब टेक्नीशियन को तैनात नहीं किया गया है। अस्पताल में आने वाले प्रशिक्षु भी इस मशीन से जांच कराते हुए दिखाई दिए हैं। प्रभारी सीएमएस डाॅ. बिपिन सचान ने सीएमओ को पत्र लिखकर 100 शैया अस्पताल की पैथॉलाजी में लैब टेक्नीशियन की तैनाती करने की मांग की है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper