जेई के खड्ड में बह लेकिन अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:हिमाचल में बारिश के चलते प्रदेश में खासा नुकसान हुआ है। इस आपदा में कई लोगों की जानें भी गई है। कांगड़ा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जलशक्ति विभाग के दौलतपुर अनुभाग में तैनात जेई के खड्ड में बह जाने की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगड़ा के निकटवर्ती सोहड़ा का रहने वाला राजेश कुमार लगभग 10 बजे के जलाड़ी के पास डिब्बा में बनेर खड्ड किनारे बने पंप हाउस निरीक्षण करने के लिए गए थे। यहां पर उनका पैर फिसल गया और वह खड्ड के तेज बहाव में बह गए। उनके साथ गए कर्मचारियों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की बारिश के चलते पानी का बहाव तेज होने के कारण उनका कुछ पता नहीं चला।
अभी तक शव का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस, विभाग के अधिकारी एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और शव की तलाश की जा रही है। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने इस हादसे की पुष्टि की है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.