उप-तहसील को तहसील का दर्जा दिलवाने के मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पर नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

अनूपपुर से शिव प्रकाश की ब्यूरो रिपोर्ट
अनूपपुर। जिले की बिजुरी उप-तहसील को तहसील का दर्जा दिलाया जाने की मांग को ले कर अधिवक्ताओं,ने मुख्यमंत्री के नाम पर नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन बिजुरी उप-तहसील वर्ष 1996 से उप तहसील के रूप में संचालित हो रही है किन्तु आज तक पूर्ण तहसील का दर्जा नहीं दिया गया है जबकि मध्य प्रदेश शासन द्वारा छोटी-छोटी उप तहसीलों को पूर्ण तहसील का दर्जा प्रदान कर दिया गया है किंतु आज दिनांक तक बिजुरी को तहसील का दर्जा नहीं दिया गया जिसको देखते हुए अधिवक्ताओं ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौपा है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.