भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बरगद के नीचे संत विराजे, ग्रामीणों को दिया सामाजिक ज्ञान

247
Above News

26 अगस्त को मेडियारास में स्नेह यात्रा का होगा समापन

अनूपपुर। जिले में 16 अगस्त से निरंतर चल रही स्नेह यात्रा के 9 वें दिन कोतमा के नजदीकी गाँव गोहण्ड्रा में बरगद के नीचे संत ने आसन जमाया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग एकत्रित हो गये और उसके बाद वहाँ स्नेह समरसता की धारा बह निकली। समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और कुरीतियों के विरुद्ध जिले में ग्यारह दिवसीय स्नेह यात्रा निकाली जा रही है। समाचार लिखे जाने तक यह लगभग 90 गाँव का भ्रमण कर चुकी है। 26 अगस्त शनिवार को इसका समापन अनूपपुर जिला मुख्यालय से लगे मेडियारास गाँव में होगा। गुरुवार और शुक्रवार को यह यात्रा देवगंवा, सड्डी, लोढी, छिल्पा, बम्हनी ,मझगंवा, धनगंवा होकर फुनगा पहुंची। फलाहारी आश्रम के प्रख्यात संत राजराजेश्‍वर अनंत विभूषित रामानंदाचार्य माऊली सरकार ने गोहण्ड्रा में बरगद के नीचे देर शाम आसन जमाया। गाँव के लोगों ने महाराज जी का पुष्प वर्षा कर भावभीना स्वागत किया। माऊली सरकार ने कहा कि संत पहली बार मठों , आश्रमों से निकल कर आम जनता के पास गाँव में जा रहे हैं। कुरीतियों, व्यसन, असामाजिकता, अशिक्षा को त्याग कर हमे प्रगति करना होगा। स्नेह यात्रा के कारण गाँव में सकारात्मक वातावरण बन रहा है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय ने बताया कि यात्रा का समापन दोपहर 2 बजे से मेडियारास में किया जाएगा। जिसमें गायत्री परिवार, पतंजलि योग पीठ के साथ गाँव स्थित नवांकुर, प्रस्फुटन समितियों के लोग और स्थानीय लोग शामिल होंगे।

जाति पाती पूछे न कोई, हरि को भजे सो हरि का होय

स्नेह यात्रा के दौरान जनसंवाद का हुआ आयोजन

मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुसार चलाई जा रही स्नेह यात्रा आज ग्राम-देवगवा, मुड़ धोबा, सड्डी, छिल्पा, बम्हनी, मझगवां, बिजौड़ी, फुनगा, पसला आदि जगह भ्रमण किया। इस दौरान यात्रा की अगुवाई कर रहे श्री जगद्गुरु राज राजेश्‍वरानंद माउली सरकार ने जाति पाती की करो बिदाई, हम सब भाई, भाई का नारा दिया। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब एक है आपस मे कोई भेद भाव नहीं है सभी लोग नव भारत के निर्माण में एकजुट होकर कार्य करें तभी इस कार्यक्रम की सफलता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper