भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कन्नौज में बिजली कटौती से त्रस्त महिलाओं ने एसडीओ को दीं चूड़ियां

239
Above News

कनौज। बिजली सप्लाई दे न सको तो चूड़ी पहनकर बैठो’:कन्नौज में बिजली कटौती से त्रस्त महिलाओं ने एसडीओ को दीं चूड़ियां
बिजली कटौती से त्रस्त महिलाओं ने एसडीओ को चूड़ियां दीं।
कन्नौज के तिर्वा नगर में बिजली कटौती से त्रस्त महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए एसडीओ को चूड़ियां सौंपी। महिलाओं ने कहा कि यदि बिजली की सप्लाई नहीं दे सकते तो चूड़ियां पहन कर घर में बैठो।
सपा नेता नवाब सिंह यादव की अगुवाई में शुक्रवार दोपहर महिलाओं का हुजूम तिर्वा स्थिति बिजली घर पहुंच गया। यहां एसडीओ कार्यालय के सामने महिलाएं धरने पर बैठ गईं। बिजली कटौती को लेकर महिलाओं ने नाराजगी व्यक्त की। महिलाओं का आरोप है कि भीषण गर्मी में बिजली समस्या से लोग परेशान हैं। अधिकांश समय बिजली गायब रहती है और जितनी देर सप्लाई मिलती है, उतनी देर वोल्टेज लो रहते हैं, जिस कारण बिजली उपकरण काम नहीं करते।

इसके अलावा बिजली चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। बिल बकाया होने पर बिना सूचना कनेक्शन काट दिया जाता और फिर कनेक्शन जोड़ने के नाम पर उपभोक्ताओं से धन उगाही की जाती है। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने तिर्वा एसडीओ कुलदीप राजपूत को चूड़ियां भेंट करते हुए कहा कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं कर सकते तो वह चूड़ियां पहनकर घर में बैठ जाएं। महिलाओं ने बिजली आपूर्ति में सुधार करने और विभागीय भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपा।
बिजली कटौती से त्रस्त महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
15 दिन में सुधार का दिया भरोसा।
इस मौके पर उमर्दा के पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, रमेश यादव, अमित मिश्रा, सतेंद्र यादव, भूरा यादव समेत समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान तिर्वा एसडीओ कुलदीप राजपूत ने महिलाओं को आश्वासन देते हुए कहाकि 15 दिनों में वह बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास करेंगे। वोल्टेज की समस्या से भी निजात दिलाने की कोशिश होगी। उन्होंने कहा कि समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper