दुर्गंध से ग्रामीणों का जीना दूभर
नाली न होने के चलते रास्ता मे बजबजा रहा गंदा पानी
सच्चाई को झूठा साबित कर शासन को गलत रिपोर्ट भेजते हैं अधिकारी

कौशांबी। सूबे के मुखिया उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने वाले भाजपा सरकार को ठेंगे पर मार रहे अधिकारी।कौशाम्बी के ग्राम पंचायतों के विकास के लिए योगी सरकार ने ग्राम विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उनके भ्रष्टाचार में लिप्त होने के चलते बार-बार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। जांच के दौरान भ्रष्टाचार के सबूत को नजर अंदाज कर गलत तरीके से जांच रिपोर्ट सौंप कर ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं में लूट मचाने की छूट दे दी जाती है बीते कई वर्षों से ग्राम विकास अधिकारियों ने जमकर लूट मचाई है।लेकिन अभी तक किसी पर कार्यवाही नहीं हुई।एक ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत तियरा जमालपुर ब्लॉक मंझनपुर के ग्रामीणों ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर शिकायत की तब अधिकारियों ने सभी सच्चाई को झूठा साबित कर शासन को गलत रिपोर्ट भेज दिए।
मुख्यालय से मात्र 12किमी पर बसा ग्राम पंचायत तियरा जमालपुर के मोअज्जमपुर गांव में लगभग 70 वर्ष से बसी आबादी के बीच नाली न होने से रास्ते में गंदा पानी भरा रहता है। नाली न होने के चलते रास्ता मे बजबजा रहा हैं।इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लेकर उच्च अधिकारी तक से की लेकिन आजतक गांव में फैली गंदगी की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस गंदगी के चलते ग्रामीणों में महामारी फैलने का भय भी सता रहा है।
उठती दुर्गंध से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर चिंता साफ देखी जा रही है कि कहीं उक्त गंदगी के कारण गांव में महामारी न फैल जाय।
मोअज्जमपुर ग्राम पंचायत तियरा जमालपुर में ग्राम प्रधान का पहले से भी भ्रष्टाचार का गहरा नाता है। नाली, पुल, खड़ंजा, इंटर लॉकिंग निर्माण तथा प्रधान मंत्री आवास की अवैध वसूली, जिम्मेदार अपना नाम बदलना, फर्जी जॉब कार्ड, डीएम को पैसा लेने का आरोप, प्रधान मंत्री आवास योजना में ऑनलाइन के नाम पर ग्रामीणों से पासबुक, आधार कार्ड,अवैध धन वसूली, प्रधामंत्री आवास की मजदूरी दूसरे ग्राम पंचायत के लोगों के खाते मां लगाना,दूसरे के नाम से झूठी शिकायत कराना आदि घिनौने कार्य करते हैं लेकिन हमारे गांव मोअज्जमपुर में नाली निर्माण करने के लिए हमेशा से आनाकानी करते आ रहे हैं।बारिश हो या न हो लेकिन ग्रामीणों को गंदा नाला के समान रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।गांव के पिंटू पुत्र मेवालाल से सियाराम के घर तक रास्ते तक स्कूली बच्चे आए दिन गंदे नाले जैसे रास्ते से स्कूल जाते हैं । उस रास्ते से स्कूल जाने से डरते हैं बच्चे।ग्रामीणों को गंदगी भरे पानी से गुजरना पड़ता है। ग्रामीण भी बीमार हो रहे हैं।जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान से कई बार किया गया।लेकिन प्रधान झूठा आश्वासन देकर टाल मटोल करता आ रहा है दो वर्ष से। शनिवार को थाना दिवस में ग्रामीणों ने एक बार फिर की शिकायत।कब होगा हमारे गांव का विकास।जांच कभी कोई ईमानदार अधिकारी आए तो जिम्मेदारों का फसना लगभग तय। ग्रामीणों में बना चर्चा का विषय।
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव कौशाम्बी

Subscribe to my channel
Comments are closed.