भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पोरसा थाने में एसडीओपी रवि भदौरिया और कोचिंग संचालकों की बैठक

269
Above News

कोचिंग आने वाले सभी छात्र और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिए दिशा निर्देश
मुरैना।पोरसा थाने में एसडीओपी रवि भदौरिया ने कोचिंग संचालकों की मीटिंग बुलाई जिस में पोरसा थाना प्रभारी ओपी रावत भी मौजूद रहे कोचिंग संचालको को दिशा निर्देश दिए जिस में एसडीओपी रवि भदौरिया जी ने कोचिंग संचालको को कोचिंग सेंटरो के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने ,छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए। छात्र और छात्राओं के बैच अलग अलग समय पर हो , छात्राओं के बैच सुबह के समय रखे और कोचिंग आने वाले सभी छात्र और छात्राओं को पहचान आईडी कार्ड भी इश्यू किए जाने के आदेश दिए और कोचिंग क्लास आने वाले सभी छात्र और छात्रों के टाइमिंग (समय) की जानकारी उनके माता पिता को भी होनी चाहिए इन सभी दिशा निर्देशो पर पोरसा नगर के सभी कोचिंग संचालको की सहमती रही। इन सभी नियमो को १ सितंबर से लागू किया जाएगा इस बैठक में लगभग दो दर्जन से भी अधिक कोचिंग संचालक उपस्थित रहे ।

मुरैना बीए न्यूज से आशीष सिंह की रिपोर्ट

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper