भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रोडवेज बसों के चालकों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:डीएम

338
Above News

बीएसए और एआरटीओ संयुक्त रुप से अभियान चलाकर स्कूली वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे पाये जाने पर सम्बन्धित स्कूल के खिलाफ करें कार्यवाही
-कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिए निर्देश
कन्नौज। बेबाक शक्ति न्यूज से संवाददाता ऋषि जैन:- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों का अक्षरशःपालन सुनिश्चित करें।हाईवे पर साइन बोर्ड,आकस्मिक नम्बर,स्पीड लिमिट बोर्ड लगायें।कहा कि ओवर लोडिंग वाहनों पर पूर्णतयः रोक लगायी जाये।स्कूली वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे पाये जाने पर स्कूल की मान्यता रद्द की जाये।उन्होने कहा कि बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों को क्षम्य नही किया जायेगा।उन्होने कहा कि रॉग साइड एवं नशे में में वाहन चलाने वाले व बिना सीट बेल्ट,बिना हेलमेट तथा कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर कार्यवाही सुनिश्चित करे।सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि एआरएम रोडवेज,रोडवेज के वाहन चालकों के साथ बैठक कर यातायात नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराये। शहर के अन्दर से आने वाली रोडवेज बसों को बाईपास से पास करे,जिससे शहर में अधिक वाहनों की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।एनएचएआई पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में साइन बोर्ड,स्पीड लिमिट के साइन बोर्ड लगवायें,जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सके। हाईवे पर जगह-जगह कटी फैसिंग को दुरूस्त करायें, जिससे हाईवे पर जानवरों की वजह से दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।यातायात प्रभारी व परिवहन विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाकर उल्टी दिशा में,नशे की हालत में,बिना सीट बेल्ट एवं बिना हेलमेट व कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाये जाने पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। श्री शुक्ल ने कहा कि संज्ञान में आया कि जनपद में स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आंशका बनी रहती है। वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए।उन्होनें बीएसए तथा एआरटीओ को निर्देश देते हुए कहा कि संयुक्त रुप से अभियान चलाकर ऐसा करने वाले स्कूल को मान्यता समाप्त करने की नोटिस देना सुनिश्चित करें।बैठक में अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक डा.अरविन्द कुमार,सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी इज्या तिवारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह,यातायात प्रभारी सहित एनएचएआई व यूपीडा के अधिकारीगण मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper