मौत की दावत दे रहा है सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर

कौशाम्बी।तिल्हापुर मोड़ कौशांबी जिले के चायल तहसील अन्तर्गत पेरवा पावर हाउस के तिल्हापुर मोड़ पर नेवादा रोड में सड़क के किनारे लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को जाली लगाकर घेराबंदी नहीं की गई है आवागमन अधिक होने से कभी भी ट्रांसफार्मर के विद्युत करंट से बड़ी दुर्घटना हो सकती है लेकिन उसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं जिससे आए दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है लोगों के अंदर दहशत और भय का माहौल है क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए ट्रांसफार्मर को चारों तरफ से कवर्ड करने या अन्यत्र लगाए जाने की मांग की है
ब्यूरो रिपोर्ट कौशांबी से धर्मेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ mb.8874160864
Subscribe to my channel
Comments are closed.