एसपी के निर्देशन में आगामी पर्व के मद्देनजर थानाध्यक्ष चरवा की अगुवाई में हुईं पीस कमेटी की बैठक

अवैध कच्ची शराब पर होगा प्रतिबंध, अवैध कच्ची शराब बनाने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही… विनोद सिंह
ब्यूरो रिपोर्ट कौशांबी से धर्मेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ mb.8874160864
चरवा/ कौशाम्बी।एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन और सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अगुवाई में थाना चरवा प्रांगण में रविवार को 11 बजे क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियो के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित किया गया। पीस कमेटी की बैठक में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के संबंध में ग्राम प्रधान एवं सभ्रांत लोगों से पुलिस ने वार्ता कर क्षेत्र की स्थितियों की जानकारी ली और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की तथा इस बैठक में शामिल शामिल हुए ग्राम प्रधानों से थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह द्वारा उनके ग्राम सभा में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया और थाना स्तर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें बीट आरक्षी ,बीट उप निरीक्षक ,चौकी प्रभारी ,थाना प्रभारी एव ग्राम प्रधान को जोड़ते हुए सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं छोटी सी छोटी घटनाओं की जानकारी एवं समस्याओं के निराकरण हेतु उन्हें सूचनाएं देने के लिए प्रेरित किया गया और ग्राम पंचायत में बने मिशन शक्ति केंद्र को नए सिरे से संचालित करते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही साथ थाना प्रभारी द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासन से मिलकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता के लिए भी अपील की गई।
इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों से परिचय लिया गया और सभी ग्राम सभाओं की जनसंख्या आबादी वा गांव में मिशन शक्ति की टीम का गठन व अवैध कच्ची शराब पर प्रतिबंध लगाने की चर्चा करते हुए अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।
Subscribe to my channel
Comments are closed.