भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

घर में घुसा मगरमच्छ…चिल्लाने लगे बच्चे

218
Above News

घर में घुसा मगरमच्छ…चिल्लाने लगे बच्चे:

बगहा (वाल्मिकीनगर)

बगहा में मगरमच्छ का रेस्क्यू।

बगहा के वाल्मीकि नगर के बिसहा कॉलोनी में सोनू नेचर गाईड के घर के अंदर एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ को देखते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग और बच्चे चिल्लाने लगे।

मगरमच्छ को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर तुरंत WTI के फील्ड असिस्टेंट सुनील कुमार, मुद्रिका प्रसाद, जोगिंदर, शंकर, सोनू सूचित किए गए रिहायशी इलाके में मिला मगरमच्छ।

टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ पर काबू पाया। WTI के फील्ड अस्सिटेंट सुनील कुमार ने बताया कि लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा है। वहीं जंगलों में भी कई जगहों पर पानी भरा हुआ है। यही कारण है कि आजकल रेप्टाइल पानी से निकलकर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच रहे। रेस्क्यू किया गया मगरमच्छ काफी बड़ा और वजनी है। रेस्क्यू के बाद मेडिकल चेकअप कर इसे गंडक नदी में छोड़ा जाएगा

चंबल के बाद मगरमच्छ के लिए सबसे पसंदीदा जगह गंडक नदी

चंबल नदी के बाद मगरमच्छ के लिए सबसे पसंदीदा जगह गंडक बना हुआ है। गंडक में मगरमच्छ लगातार बढ़ रहे हैं। इसे पर्यावरण और वायु परिवर्तन विभाग काफी बड़ा अचीवमेंट मानता है। वहीं बढ़ते हुए मगरमच्छों की संख्या से रिहायशी क्षेत्र के लोग थोड़े परेशान हो रहे हैं।

300 से ज्यादा जानवरों का रेस्क्यू

इस वित्तीय साल में लगभग 300 से ज्यादा जानवरों का रेस्क्यू किया जा चुका है। यह वैसे जानवर हैं जो भटक कर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। इस रेस्क्यू में ज्यादातर सांप और मगरमच्छ हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper