भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एक दिन पहले घर से गायब हुई वृद्धा की संदिग्ध स्थिति में मौत

257
Above News

(̲बेतिया)̲ बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट

शहर में एक दिन पहले शनिवार की दोपहर घर से गायब हुई 75 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका शहर के तीन लालटेन चौक भोलाबाबू कॉलोनी निवासी स्वर्गीय सीताराम महतो की 75 वर्षीय पत्नी भगिया देवी है। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी। नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि वृद्ध महिला घटना स्थल पर मृत पड़ी थी। प्रथम दृष्ट्या लग रहा है कि हृदयगति के रुकने से उसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

भगिया देवी के पुत्र शिवशंकर महतो ने पुलिस को बताया कि उनकी मां का पांच-छह माह से मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वे शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे दरवाजे पर छोटे भाई मुन्ना महतो के पुत्र को खेला रही थी। जब बच्चा घर में चला गया, तो वह घर से निकल गई। उसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह सोशल मीडिया पर मां का तस्वीर दिखा, तो पता चला कि पुलिस उनके शव को जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने गई है। उसके बाद शिवशंकर अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा। जहां पुलिस ने भगिया देवी की लाश को परिजनों को सौंप दी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper