मौत मामले में हंगामा के बाद संजीवनी अस्पताल को किया गया सील

बगहा :̲ बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट
पीएचसी से रेफर की गई प्रसूता के परिजनों को बहला फुसलाकर निजी नर्सिंग में पहुंचाए जाने तथा निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत हो होने नगर के चित्रांगदा सिनेमा चौक स्थित संजीवनी हेल्थ केयर हॉस्पिटल को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है। अस्पताल के ओटी समेत कुल 8 कमरों को आवश्यक छानबीन के बाद शनिवार की शाम में सील किया गया।
बताते चलें की रात में इस अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद परिजनों ने भारी हंगामा किया था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। नगर के कैलास नगर मोहल्ला (वार्ड नंबर 6) निवासी मृतका सोनी के पति सोहन तुरहा का आरोप है कि प्रसव पीड़ा होने पर वह परिजनों के साथ सोनी को अर्बन हॉस्पिटल ले गया। वहां से उन्हें गुमराह किया गया।
रेस्क्यू कर अनुमंडलीय अस्पताल में कराया भर्ती संजीवनी अस्पताल में भर्ती मदनपुर के सुग्रीव ठाकुर की पत्नी प्रियंका देवी को रेस्क्यू कर प्रशासन की टीम ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्रियंका की सर्जरी के बाद अस्पताल में रखा गया था।
.

Subscribe to my channel
Comments are closed.