मां के खाते से पुत्र व बहू ने निकाल लिए 7 लाख रुपए

रामनगर -:बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट
रामनगर थाना क्षेत्र के उहमी कम्पाउंड मोहल्ला निवासी स्वः रामेश्वर प्रसाद की पत्नी उर्मिला देवी ने अपने पुत्र व उसकी पत्नी के खाते से धोखाधड़ी कर 7 लाख निकासी कर लेने के मामले एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उर्मिला देवी के आवेदन पर उसके पुत्र संजय राव व बहु नीतू देवी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। दर्ज एफआईआर में उर्मिला देवी ने बताया है कि मेरे पुत्र का एक्सीडेंट हो गया है। इलाज के लिए उसके खाते से विद्ड्रॉल पर दस्तखत करा कर बैंक में गई, तो बैंक कर्मियों ने बताया कि उनके खाते में रूपया नहीं है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.